PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, कांग्रेस, लेफ्ट और आम आदमी पार्टी पर तीखे शब्दों से करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री ने जहां एक ओर घुसपैठ, भ्रष्टाचार और कथित तुष्टिकरण की राजनीति का मुद्दा उठाया, वहीं शायराना अंदाज में आज राज्यसभा में विपक्ष को आईना दिखाया है।
कांग्रेस निर्मम सरकार: पीएम मोदी
आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार (Trinamool Congress Government) को “निर्मम सरकार” करार देते हुए कहा कि वहां पतन के हर पैमाने पर नए-नए रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं, जो सरकारें खुद अव्यवस्था और हिंसा की मिसाल बन चुकी हैं, वही आज देश को उपदेश दे रही हैं। जनता अब सब समझती है और ऐसे उपदेशों से गुमराह होने वाली नहीं है।

प्रधानमंत्री का घुसपैठ पर सख्त रुख
पीएम मोदी ने अवैध घुसपैठ (illegal intrusion) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दुनिया के सबसे समृद्ध देश भी गैरकानूनी घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे हैं, लेकिन भारत में कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए देश के नौजवानों का हक छीन रहे हैं। रोजगार, जमीन और सुरक्षा पर असर डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सवाल किया है कि देश का युवा उन लोगों को कैसे माफ करेगा, जो घुसपैठियों के पक्ष में खड़े हैं और नागरिकों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।
AAP पर भी निशाना
आज प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर भी तंज कसा और कहा कि एक माननीय सदस्य सदन में लंबा भाषण दे रहे थे, जबकि उनकी पूरी सरकार शराब नीति के विवाद में डूबी रही है।
पीएम मोदी ने शायराना अंदाज में विपक्ष को घेरा
अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने शायराना लहजे में विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि “तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे।” कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK और लेफ्ट पार्टियां दशकों तक सत्ता में रहीं या सत्ता की साझेदार रहीं। उन्हें भी राज्यों और केंद्र में शासन करने के अवसर मिले, लेकिन उन्होंने आम नागरिक के जीवन में बदलाव लाने के बजाय सिर्फ अपनी जेब भरने पर ही सबसे अधिक ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में बोफोर्स का जिक्र किया और कहा कि आज जब “डील” की बात होती है तो कुछ लोग उसे गर्व से बताते हैं, लेकिन पहले यही डील भ्रष्टाचार का पर्याय बनी रही है।
ये भी पढ़ें: ओला-उबर को टक्कर देने आ गई ‘Bharat Taxi’, आज लॉन्च हुआ देसी ऐप, जानें इसके फीचर्स और डिटेल






