Rashifal 10 February 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए तरक्की और सम्मान लेकर आया है, तो कुछ लोगों को सावधानी और धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके गृह-नक्षत्र क्या कहते हैं और आज आपका दिन कैसा जाएगा।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशि
आज के दिन मेष राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कामों में आपकी साख मजबूत होगी और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। वाणी में मधुरता रखें, इससे नए मित्र बनेंगे।
वृषभ राशि
आज के दिन शौक और मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। दिखावे से बचें और बजट पर ध्यान दें। कोई पुरानी या छुपी हुई आय सामने आ सकती है। जीवनसाथी के लिए नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बनेगी।
मिथुन राशि
इन राशि के लोगों का आज के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे, हालांकि खर्च भी अधिक रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात संभव है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन से जुड़ा कोई कार्यक्रम हो सकता है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और लगातार अच्छी खबरें मिल सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और काम बिगाड़ने वाले लोगों से दूरी बनाएं।
सिंह राशि
इन राशि के लोगों को आज के दिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। किसी परिजन की बात आपको बुरी लग सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बनेगी।

कन्या राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। कारोबार में फंसा पैसा वापस आ सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि
इन राशि के लिए विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। साझेदारी में काम करते समय सावधानी रखें। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
इन लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी काम में निराशा हो सकती है। वैवाहिक समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। बिजनेस में तेजी आएगी, लेकिन खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी कोई इच्छा जाहिर कर सकते हैं। दिखावे से बचें।
मकर राशि
आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी के सिलसिले में दूर जाना पड़ सकता है। लोन मिलने के योग हैं। मेहनत ज्यादा और फल कम मिलने से मन थोड़ा उदास रह सकता है।
कुंभ राशि
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का प्लान बनेगा। महिला मित्रों से सावधान रहें। पुरानी समस्याएं दूर होंगी। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में अचानक लाभ हो सकता है। आय बढ़ाने पर ध्यान देंगे। दिमाग तेज चलेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: 14 फरवरी से पहले आतंकी खतरा बढ़ा, सीमा पर सुरक्षा हाई अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर






