RailOne App: भारतीय रेलवे से अक्सर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। अगर आप भी मोबाइल से अनरिजर्व्ड टिकट बुक (Book Unreserved Tickets) करने के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर खासतौर पर आपके लिए ही है। दरअसल, रेलवे ने साफ कहा है कि अब 1 मार्च 2026 से UTS मोबाइल ऐप पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यात्री इस ऐप से न तो टिकट बुक कर पाएंगे और न ही कोई अन्य सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
बता दें कि रेलवे ने UTS ऐप की जगह एक नया और आधुनिक मोबाइल ऐप RailOne लॉन्च कर दिया है,. जिससे सभी यात्रियों के लिए टिकट व अन्य जरूरी फीचर्स को शामिल किया गया है।
1 मार्च के बाद UTS से नहीं कटेगा टिकट
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 1 मार्च 2026 के बाद UTS on Mobile ऐप काम करना पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। कहने का साफ मतलब है कि अगर आपने समय रहते नया ऐप डाउनलोड नहीं किया, तो आपकी रेलवे से रोज की यात्रा में परेशानी आ सकती है। खासकर लोकल ट्रेन और अनरिजर्व्ड टिकट से सफर करने वाले यात्रियों को अब नए सिस्टम पर शिफ्ट होना जरूरी है।
क्यों बंद किया जा रहा है UTS ऐप?
बताया जा रहा है कि रेलवे के द्वारा डिजिटल सेवाओं को और भी बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। अब तक यात्रियों को अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करने पड़ता था। जैसे कि- टिकट बुकिंग, ट्रेन जानकारी, रिजर्वेशन स्टेटस जैसी सेवाओं के लिए कई ऐप थे, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती थी।
ऐसे में इसी समस्या को खत्म करने के उद्देश्य से रेलवे ने एक ही ऐप को लॉन्च कर दिया है, जिसमें ये सभी सुविधाएं मिलेगी। इसी वजह से UTS ऐप को बंद कर RailOne ऐप लाया जा रहा है।

RailOne ऐप में क्या-क्या सुविधाएं
RailOne भारतीय रेलवे का नया ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप है।
- अनरिजर्व्ड टिकट बुक कर सकते हैं।
- रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
- ट्रेन की स्थिति और यात्रा से जुड़ी डिटेल प्राप्त कर सकते हैं।
- अपनी यात्रा की योजना आसानी से बना सकते हैं।
- अब आपको अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऐप का यात्रियों पर असर
लाखों यात्री रोजाना मोबाइल ऐप के जरिए अनरिजर्व्ड टिकट बुक (Book Unreserved Tickets) करके सफर करते हैं। हालांकि रेलवे का दावा है कि RailOne ऐप ज्यादा तेज, आसान और भरोसेमंद साबित होगा। इससे यात्रियों को टिकट काउंटर (Ticket Counter) पर लंबी लाइन में लगने से भी राहत मिलेगी।
RailOne ऐप कैसे डाउनलोड करें?
- RailOne ऐप डाउनलोड करना आसान है।
- एंड्रॉयड यूजर्स इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं
- iPhone यूजर्स Apple App Store से ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।
डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें, जरूरी जानकारी भरें और ऐप शुरू हो जाएगा।
रेलवे की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह आखिरी समय का इंतजार न करें, जल्द से जल्द RailOne ऐप डाउनलोड कर लें, ताकि 1 मार्च 2026 के बाद यात्रा में किसी तरह की दिक्कत न हो सके।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर और हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट






