Weather Update: जम्मू-कश्मीर और हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट

आज के मौसम का हाल

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों में मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार आज से लेकर 11 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई इलाकों में बारी-बारी से बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 और 15 फरवरी को भी इन राज्यों के कुछ हिस्सों में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में तड़के से लेकर शाम तक कई इलाकों में फैली हुई बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ बिजली, गरज और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा की गति) चलने की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसी दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

आज के मौसम का हाल
आज के मौसम का हाल

तापमान की चेतावनी

  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
  • मध्य भारत में भी अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है, फिर स्थिति सामान्य रहेगी।
  • पूर्व भारत में अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
  • महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है, इसके बाद स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

कोहरे और ठंड का अलर्ट (Fog and Cold Alert)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा और बहुत घना कोहरा पड़ने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार और असम व मेघालय में सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वह बारिश और बर्फबारी वाले इलाकों में सतर्क रहें, तेज हवा और बिजली से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, और घने कोहरे वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी जरूर बरतें।

ये भी पढ़ें:  आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Recent Posts