IMD Forecast: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Alert

IMD Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे के दौरान बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

IMD की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 13, 16 और 17 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश में 12 और 14 फरवरी को हल्की बारिश का अनुमान है।

पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 और 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लोगों को खुले स्थानों पर सतर्क रहने और मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

लक्षद्वीप में 11 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 13 फरवरी को उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

तापमान में होगा बदलाव

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी इसी तरह की बढ़ोतरी की संभावना है। कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

कोहरे की चेतावनी (Fog Warning)

मौसम विभाग ने मेघालय में 12 फरवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 13 फरवरी तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  Horoscope for 12 February 2026: जानें गुरुवार का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है?

Recent Posts