Horoscope for 12 February 2026: आज 12 फरवरी 2026, गुरुवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आज के दिन किसी के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा तो किसी को रिश्तों और सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज के दिन परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय आपके दिन को बेहतर बना देगा।
वृषभ राशि (Taurus)
पैसे के निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आज के दिन उधार का पैसा वापस मिल सकता है। किसी नई योजना पर काम करने से धनलाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन के लिए दिन अनुकूल है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए आज के दिन तनाव में कमी आएगी और दिन सकारात्मक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोग मन को शांत रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo)
इन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे पुराने कर्ज या बिल चुकाने में मदद मिलेगी। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लोगों को आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे अन्य योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास और उत्साह में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
रियल एस्टेट से जुड़े निवेश लाभ दे सकते हैं। अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। रिश्तों में सुधार आएगा और जीवनसाथी के साथ सुखद अनुभव होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों का आज के दिन माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। खाली समय का सही उपयोग न करने से नुकसान हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
आज आपके धन से जुड़ा कोई अटका मामला सुलझ सकता है और पैसा मिलने की संभावना है। हालांकि जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, संयम रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
इस राशि के लोग आज के दिन फिजूलखर्ची से बचें, नहीं तो आर्थिक परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। जीवनसाथी आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों का आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। सच्चे प्रेम का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय सुखद रहेगा।
ये भी पढ़ें: ‘Lakhpati Bitiya Yojana’ पढ़ाई के हर पड़ाव पर करेगी मदद, सरकार से मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये






