ICC T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की है। दरअसल, आज का यह शानदार मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ। जहां पर सूर्या ‘सेना’ के आगे PAK ने सरेंडर कर दिया और कोलंबो में भारत ने 61 रनों से धूल चटा दी। इस तरह से भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त की है।
बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर आज के मैच में पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय टीम ने मजबूत बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। वही, पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर सिमट कर रह गई।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की, जहां पर शुरुआत उनकी बेहद खराब रही। सलमान आगा ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने तेजी से रन जोड़े और पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 52/1 था।
ईशान ने लगाएं 10 चौके और 3 छक्के
ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की, जहां उसने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 9वें ओवर में सैम अयूब ने उन्हें आउट किया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/2 था।
3️⃣/3️⃣ for #TeamIndia 💙
The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8! 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup pic.twitter.com/hFPqtYIERe
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाएं
कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। इस दौरान तिलक 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हार्दिक पंड्या खाता नहीं खोल सके। सूर्यकुमार यादव ने 32 रन की उपयोगी पारी खेली। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 27 रन बनाए और रिंकू सिंह ने 4 गेंदों पर 11 रन जोड़कर टीम का स्कोर 175 तक पहुंचाया।
वही, पाकिस्तान टीम की ओर से सैम अयूब ने 3 विकेट लिए, जबकि उस्मान तारिक, शाहीन आफरीदी और सलमान आगा को एक-एक ही विकेट मिला।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी
भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी।
- हार्दिक पंड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले आउट किया।
- जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में सैम अयूब (6 रन) और कप्तान सलमान आगा को पवेलियन भेज दिया।
- अक्षर पटेल ने बाबर आजम (5 रन) को बोल्ड कर दिया।
- उस्मान खान और शादाब खान दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हुई। उस्मान खान ने 34 गेंदों पर 44 रन बनाए।
- कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज (4 रन) ही बना पाएं।
- वरुण चक्रवर्ती ने 16वें ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म कर दीं।
अंत में हार्दिक पंड्या ने आखिरी विकेट लिया और पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन आफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ये भी पढ़ें: दिल्ली में जुटेगे दुनिया के दिग्गज राजनेता, 7 राष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत, जानें सबकी डिटेल्स






