AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगे दुनिया के दिग्गज राजनेता, 7 राष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत, जानें सबकी डिटेल्स

AI Impact Summit 2026

AI Impact Summit 2026: राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी यानी कल से AI Impact Summit 2026 शुरू होने जा रहा है, जो पांच दिनों तक चलेगा। दरअसल, यह भव्य आयोजन भारत मंडपम में होगा, जिसमें दुनिया भर से राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, टेक कंपनियों के CEO और नीति निर्माता शामिल होंगे। देखा जाए तो इस कार्यक्रम को टेक्नोलॉजी की दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक समिट बताया जा रहा है। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

20 से ज्यादा देशों के शीर्ष नेता होंगे शामिल

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, AI Impact Summit 2026 में 20 से अधिक देशों के प्रमुख नेता और 45 से ज्यादा देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। कार्यक्रम में 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्री अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

राष्ट्रपतियों में Luiz Inacio Lula da Silva (ब्राजील), Emmanuel Macron (फ्रांस), Alar Karis (एस्टोनिया), Peter Pellegrini (स्लोवाकिया), Anura Kumara Dissanayake (श्रीलंका), Aleksandar Vucic (सर्बिया) और Guy Parmelin (स्विट्जरलैंड) शामिल होंगे।

वहीं, उपराष्ट्रपतियों में Bharrat Jagdeo (गुयाना) और Sebastien Pillay (सेशेल्स) भी समिट में भाग लेंगे।

9 देशों के प्रधानमंत्री भी रहेंगे मौजूद

इस समिट में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री Nikol Pashinyan, भूटान के प्रधानमंत्री Tshering Tobgay, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री Andrej Plenkovic, फिनलैंड के प्रधानमंत्री Petteri Orpo, स्पेन के प्रधानमंत्री Pedro Sanchez, ग्रीस के प्रधानमंत्री Kyriakos Mitsotakis, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री Dick Schoof, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री Olzhas Bektenov और मॉरीशस के प्रधानमंत्री Navinchandra Ramgoolam भी शामिल होंगे।

AI Impact Summit 2026
AI Impact Summit 2026

टेक दुनिया के दिग्गज CEO भी शामिल

इस AI समिट में वैश्विक टेक कंपनियों के प्रमुख भी भाग शामिल होगी। इनमें Sundar Pichai (Alphabet), Sam Altman (OpenAI), Demis Hassabis (Google DeepMind) और Dario Amodei (Anthropic) शामिल हैं। इनके अलावा कई अन्य अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

यह 3 सूत्रों पर है AI समिट

इस AI समिट की थीम “People, Planet, Progress” यानी लोग, पृथ्वी और प्रगति पर आधारित है। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जिम्मेदार उपयोग, वैश्विक सहयोग, सस्ती और सुलभ तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा होगी। टेक इंजीनियर, नीति निर्माता, शोधकर्ता और इनोवेटर AI के सुरक्षित और टिकाऊ विकास पर मंथन करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत में पहली बार इतने बड़े वैश्विक आयोजन होने जा रहा है। इसी के चलते भारत सरकार ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए है। देखा जाए तो दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम को पहले से ही करना शुरू कर दिया गया हैं। दरअसल, करीब 10,000 पुलिसकर्मियों को भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में तैनात किया गया है। भारत मंडपम (Bharat Mandapam) और इसके आसपास के सभी इलाकों में विशेष निगरानी और पुलिस को तैनात किया जाएगा।

भारत की मेजबानी में आयोजित यह AI समिट वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती तकनीकी ताकत और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। आने वाले दिनों में AI के भविष्य की दिशा तय करने में भारत की यह अनोखी पहल और सम्मेलन अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़ें:  जापान में मुस्लिम कब्रिस्तानों पर लगेगा बैन, समुदाय ने जताई आपत्ति, जानें क्यों?

Recent Posts