‘Bharat Vistar’ पर एक कॉल से मिलेगी खेती की हर एक डिटेल, सरकार ने लॉन्च किया AI ‘भारत विस्तार’ प्लेटफॉर्म

‘Bharat Vistar’ एक AI आधारित मल्टीलिंगुअल प्लेटफॉर्म

‘Bharat Vistar’ : भारत के किसानों को आज के समय की रफ्तार और डिजिटल तौर पर सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है। दरअसल, सरकार ने देश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार  यानी आज ही के दिन AI आधारित मल्टीलिंगुअल प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार’ को लॉन्च कर दिया है।  यह एक ऐसा स्मार्ट डिजिटल कृषि साथी है, जिससे किसान सिर्फ एक फोन कॉल या चैटबॉट से के माध्यम से खेती-किसानी से जुड़ी हर एक जानकारी एक ही स्थान पर तुंरत पा सकते हैं।

बता दें कि सरकार की इस बेहतरीन पहल के चलते किसानों को अब कुछ ही मिनटों में  मौसम, मंडी भाव, फसल सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी वो भी अपनी ही मातृ भाषा में मिल जाएगी।

‘भारत विस्तार’ क्या है? (What is ‘Bharat Vistar’?)

‘भारत विस्तार’ किसानों के लिए तैयार किया गया एक एआई-पावर्ड प्लेटफॉर्म है, जो 24 घंटे देश के किसानों की मदद के लिए उपलब्ध रहेगा। इसे खास तौर पर वॉयस फर्स्ट मॉडल पर विकसित किया गया है, ताकि इसे किसान साधारण मोबाइल फोन में भी आसानी से चला सके और अपनी जरूरत के अनुसार इसका लाभ उठा सके।

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के किसान फोन कॉल, चैटबॉट और आने वाले समय में मोबाइल ऐप के माध्यम से खेती से जुड़ी हर एक जरूरी की जानकारी एक ही जगह पर पा सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसमें मौसम की ताजा अपडेट, मंडी के ताजा भाव, कीट और रोग की पहचान, मिट्टी से जुड़ी सलाह, फसल प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी शामिल है।

किन भाषाओं में मिलेगी सुविधा?

इसकी शुरूआती चरण (फेज-1) में यह सेवा हिंदी और अंग्रेज़ी में शुरू में ही उपलब्ध होगी। इसके बाद इसमें  महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात समेत कई राज्यों की भाषाओं को शामिल किया जाएगा, ताकि देश के लाखों किसान इसका लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

सरकार के अनुसार, आने वाले अगले तीन महीनों के दौरान ही यह सेवा तमिल, बंगाली, असमिया और कन्नड़ में उपलब्ध कर दी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि सिर्फ अगले 6 महीनों के अंदर ही यह प्लेटफॉर्म कुल 11 भाषाओं में काम करना शुरू कर देगा, जिसमें हिंदी, अंग्रेज़ी और 9 क्षेत्रीय भाषाएं शामिल होंगी।

‘Bharat Vistar’ एक AI आधारित मल्टीलिंगुअल प्लेटफॉर्म
‘Bharat Vistar’ एक AI आधारित मल्टीलिंगुअल प्लेटफॉर्म

‘भारत विस्तार’ का कैसे करें इस्तेमाल?

किसान ‘भारत विस्तार’ का उपयोग दो माध्यमों से कर सकते हैं—

  • फोन कॉल
  • चैटबॉट सेवा

इस प्लेटफॉर्म में एक बोलने वाला एआई सहायक “भारती” को भी शामिल किया है, जो देश के किसानों से उनकी भाषा में ही बातचीत करके उनका हल निकालने में मदद करेगी और आसान शब्दों में सवालों के जवाब देगा।

अगर किसान के पास स्मार्टफोन नहीं है, तो ऐसी स्थिति में चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप इसकी सुविधा को साधारण मोबाइल फोन से टेलीफोन हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर भी पा सकते हैं, यह हर तरह से लगभग किसानों की मदद के लिए तैयार खड़ा है।

लॉन्च के साथ उपलब्ध प्रमुख सेवाएं

लॉन्च के साथ ही किसानों को 10 प्रमुख केंद्रीय योजनाओं की जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई है।

  1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)

इस योजना के तहत देश के पात्र किसानों को हर साल लगभग 6,000 रुपये तीन किस्तों में बैंक खाते में सीधे तौर पर दिए जाते हैं।

  1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)

भारत के किसानों को इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा, बाढ़, सूखा या ओलावृष्टि से फसल नुकसान होने पर बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है।

  1. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (SHC)

इस योजना में किसानों को मिट्टी की जांच कराने में काफी मदद मिलती है। इसमें मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जाता है, जिससे वे सही उर्वरक का उपयोग कर सकें।

  1. संशोधित ब्याज अनुदान योजना (MISS)

गरीब किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि ऋण (Agricultural Loans) उपलब्ध कराया जाता है।

  1. कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन (SMAM)

आधुनिक कृषि उपकरणों (Modern Agricultural Equipment) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए यह योजना चलाई जा रही है।

  1. प्रति बूंद अधिक फसल (PDMC)

सूक्ष्म सिंचाई (micro irrigation) जैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर को बढ़ावा देकर पानी की बचत को प्रोत्साहन।

  1. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY)

PMKSY योजना से हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने और जल उपयोग को बेहतर बनाने का लक्ष्य।

  1. प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA)

MSP पर खरीद और मूल्य समर्थन की व्यवस्था।

  1. कृषि अवसंरचना कोष (AIF)

गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट जैसे कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए वित्तीय सहायता।

  1. किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC)

खेती-किसानी (farming) से जुड़ी जरूरतों के लिए किसानों को आसान ऋण सुविधा।

‘भारत विस्तार’ में मिलेगी ये जरूरी सुविधाएं

‘भारत विस्तार’ केवल योजनाओं की जानकारी तक सीमित नहीं है। इसमें कई अन्य उपयोगी सेवाएं भी उपलब्ध हैं-

  • पीएम-किसान, PMFBY और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की लाभ स्थिति की जांच
  • शिकायत पंजीकरण और ट्रैकिंग
  • फसल और पशुपालन से जुड़ी सलाह
  • वैज्ञानिक सलाह (ICAR आधारित ज्ञान)
  • कीट और रोग संबंधी अलर्ट
  • मौसम पूर्वानुमान (IMD से जुड़ा डेटा)
  • मंडी भाव (Agmarknet से जुड़े आंकड़े)

मौसम आधारित कृषि सलाह

इसके अलावा, राज्यों और सहकारी संस्थाओं की एआई प्रणालियों को भी इससे पहल के साथ जोड़ा गया है, जैसे महाराष्ट्र का MahaVistaar, बिहार का BiharKrishi और AmulAI आदि शामिल है।

जल्द आएगा मोबाइल ऐप

खबरों के अनुसार, किसानों के लिए फिलहाल के तौर पर यह सेवा कॉल और चैटबॉट के माध्यम पर ही उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन जल्द ही इसका एंड्रॉयड ऐप भी लॉन्च कर दिया जाएगा, जिसमें कई सुविधाएं जैसे कि वॉयस इनपुट और आउटपुट, वेबसाइट और मोबाइल साइट चैटबॉट आदि को शामिल किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को नई-नई तकनीकों के साथ जोड़ना भी है।

किसानों के लिए कितना फायदेमंद?

‘भारत विस्तार’ के माध्यम से देश के किसान समय पर सटीक जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे, जिससे वे अपनी खेती के लिए सही निर्णय ले पाएंगे। मौसम की जानकारी, मंडी के ताजा भाव और कीट-रोग की पहचान जैसी सुविधाएं किसानों को नुकसान से बचाने में मदद करेंगी।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में जुटेगे दुनिया के दिग्गज राजनेता, 7 राष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत, जानें सबकी डिटेल्स

Recent Posts