Income Tax Rules 2026: अगर आप नौकरी और व्यापार करने वाले व्यक्ति हैं, तो हर साल जून–जुलाई में मिलने वाले Form 16 से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। दरअसल, यह वह जरूरी दस्तावेज होता है, जिसके आधार पर सैलरीड क्लास अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) आसानी से समय पर भरते हैं, लेकिन अब इस फॉर्म से लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब इस फॉर्म में बड़ा बदलाव किया जाएगा।
बता दें कि सरकार के प्रस्तावित Income Tax Rules 2026 के तहत 1 अप्रैल 2026 से देशभर के कई पुराने टैक्स फॉर्म्स का नाम और नंबर बदले दिए जाएंगे।
Form 16 क्या सच में खत्म हो रहा है?
अगर आप भी यह सोच रहे नहीं अब से Form 16 खत्म हो रहा है, तो बता दें कि ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है। बल्कि इसे अब नए सिरे से Renumbering के तहत नया नाम दिया जा रहा है। अब तक जो Form 16 सैलरीड कर्मचारियों को टीडीएस सर्टिफिकेट के तौर पर मिलता था, वह नए कानून के तहत Form 130 कहलाएगा। यानी फॉर्म का काम वही रहेगा। एम्प्लॉयर द्वारा काटे गए TDS की पूरी जानकारी देना। देखा जाए तो बस उसका नाम और नंबर बदल दिया जाएगा।
सिर्फ Form 16 ही नहीं, कई फॉर्म्स बदलेंगे
बताया जा रहा है कि नए टैक्स कानून के तहत इस बर सिर्फ Form 16 ही नहीं, बल्कि इनकम टैक्स से जुड़े कई अन्य फॉर्म्स के नाम और नंबर भी बदले दिए जाएंगे। ऐसा करना का मुख्य उद्देश्य पुराने, जटिल नंबरिंग सिस्टम को खत्म कर एक नया और आसान प्रक्रिया तैयार बनाना है। सरकार का यह बदलाव Income Tax Department द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट रूल्स का हिस्सा है, जिसे 2026-27 के असेसमेंट ईयर से लागू किया जाएगा।

नए कानून में टैक्सपेयर्स को क्या राहत मिलेगी?
- HRA में बड़ी राहत:
50% HRA की छूट अब तक सिर्फ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों तक सीमित थी, लेकिन नए ड्राफ्ट रूल्स में पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों को भी 50% HRA कैटेगरी में शामिल करने का प्रस्ताव है। इस पहल से इन शहरों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।
- बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा टैक्स छूट
एजुकेशन अलाउंस की सीमा को ₹100 प्रति माह से बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह करने का प्रस्ताव है। यह मिडिल क्लास परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
- नियमों में कटौती, प्रक्रिया होगी आसान
नियम कटौती पर भारत सरकार का कहना है कि इस नए कानून में नियमों की संख्या 511 से घटाकर 333 की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य टैक्स सिस्टम को पहले के मुकाबले आसान और सरल बनाना है, ताकि आम आदमी बिना किसी विशेषज्ञ की मदद के टैक्स फाइल कर सके।
क्या पुराने और नए फॉर्म एक साथ चलेंगे?
अब कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल है कि क्या नए और पुराने फॉर्म एक साथ चलेंगे , तो बता दें कि हां, सरकार Transition Period देने पर विचार कर रही है। यानी कुछ समय तक पुराने और नए फॉर्म नंबर दोनों ही मान्य होंगे, ताकि टैक्सपेयर्स और एम्प्लॉयर्स को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
टैक्सपेयर्स को अभी क्या करना चाहिए?
टैक्सपेयर्स (Taxpayers) को फिलहाल अभी घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि 31 मार्च 2026 तक पुराने फॉर्म्स ही मान्य रहेंगे। यह बदलाव Assessment Year 2026-27 से लागू होंगे। आपको बस यह ध्यान रखना है कि अगले साल जब आप अपने एम्प्लॉयर से TDS सर्टिफिकेट मांगें, तो आपको Form 16 की जगह Form 130 का नाम सुनने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और कोहरे की चेतावनी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट






