IMD Weather Update: अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और कोहरे की चेतावनी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

IMD Weather Update

IMD Weather Update: बीते कुछ दिनों से दिल्ली समेत कई राज्यों में दिन के समय तेज धूप होने के चलते लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। देखा जाए तो भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम फरवरी के आधा माह में ही एक बार फिर करवट ले रहा है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, आज से लेकर आने वाले दिनों में पहाड़ी से लेकर मैदानी और तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

IMD ने अगले 24 घंटे को दौरान कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आइए यहां जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आज आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 18 और 18 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को मौसम बिगड़ सकता है। पर्वतीय इलाकों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने 18 फरवरी को हरियाणा, राजस्थान और निकोबार में गरज-चमक के साथ बारिश और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। 18 फरवरी को पश्चिम मध्य प्रदेश में भी आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है।

आज के मौसम का हाल
आज के मौसम का हाल

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में 2–3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मध्य भारत में अगले 24 घंटों में तापमान 2–3 डिग्री बढ़ सकता है। गुजरात में अगले चार दिनों तक हल्की बढ़ोतरी रहने के संकेत हैं। महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों में तापमान बढ़ सकता है, जबकि पूर्वी भारत में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

अधिकतम तापमान और कोहरा

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2–4 डिग्री तक गिर सकता है। गोवा और महाराष्ट्र में तापमान में फिलहाल खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों व यानम में 19 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी हुई।

ये भी पढ़ें:  देश की पहली रोड-कम-रेल सुरंग को सरकार ने परियोजना को दी मंजूरी, 6 घंटे का सफर 20 मिनट में तय

 

Recent Posts