Weather Update: भारत के अलग-अलग राज्यों में अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसे में आइए भारतीय मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के बारे में यहां पढ़ें हर एक लेटेस्ट अपडेट
अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दक्षिण भारत में सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और माहे में 21 और 22 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। केरल और माहे में 20 और 23 फरवरी को भी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मध्य और पूर्वी भारत में भी बारिश के आसार
IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश में 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में 24 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं ओडिशा में 23 और 24 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है।
पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच अलग-अलग इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
तापमान में क्या होगा बदलाव?
न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान
- उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
- पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, इसके बाद 4 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
- महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक तापमान बढ़ेगा, फिर 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है।
- गुजरात में अगले 2 दिनों में तापमान बढ़ेगा, उसके बाद 5 दिनों तक स्थिर रह सकता है।
- देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान
- उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
- मध्य भारत में अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी।
- महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, उसके बाद हल्की बढ़ोतरी संभव है।
ये भी पढ़ें: 20 फरवरी 2026, शुक्रवार, यहां जानें अपने दिनभर का राशिफल का हाल






