Aaj ka Rashifal: आज का राशिफल 20 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष तौर पर पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्री नारायण की आराधना करने से धन-धान्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता मिलने की संभावना है। वही, कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं, 19 फरवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रहने वाला है, लेकिन फलदायी रहेगा। पूरे दिन ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और सेहत को नजरअंदाज न करें।
वृषभ राशि
इन राशि के लोगों के लिए आज प्यार और करियर दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। भविष्य को सुरक्षित करने की योजना बन सकती है। आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि
आज के दिन अनुशासन और योजना से काम लेना जरूरी है। घर में आज अच्छा प्यार भरा माहौल बना रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें और बचत पर ध्यान दें। धैर्य और ईमानदारी से किया गया काम आगे चलकर लाभ देगा।
कर्क राशि
इन राशि के जातकों के लिए सरल और व्यावहारिक योजनाएं आज आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। धैर्य से लिए गए फैसले अच्छे परिणाम देंगे। काम को छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करने से सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। लोग आपके काम पर भरोसा करेंगे। घर और ऑफिस दोनों जगह छोटे फैसले सकारात्मक बदलाव लाएंगे। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए प्यार से बात करें।
कन्या राशि
आज आपकी सोच रचनात्मक रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से नए और उपयोगी विचार मिल सकते हैं। भावनाएं साझा करते समय सावधानी रखें।
तुला राशि
इन लोगों को आज के दिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना जरूरी है। सोच-समझकर बोले गए शब्द रिश्तों में विश्वास बढ़ाएंगे। ध्यान केंद्रित करके अधूरे काम पूरे करने का अच्छा अवसर है।
वृश्चिक राशि
इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, क्योंकि प्रेम संबंधों में चली आ रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कार्यस्थल पर ईमानदारी से किया गया प्रयास सराहा जाएगा। धन और स्वास्थ्य दोनों मामलों में दिन शुभ रहेगा।

धनु राशि
आप लोग आज छोटी-छोटी बातों में संयम और धैर्य रखें। आपकी आंतरिक शक्ति आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। लक्ष्य सीमित रखें और सोच-समझकर अपनी बात रखें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहना चाहिए। अचानक जोखिम लेने से बचें। धीरे-धीरे लेकिन स्पष्ट कदम आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। मन में स्थिरता और आत्मबल महसूस होगा।
कुंभ राशि
आज आपकी कल्पनाशक्ति और दूसरों की बात ध्यान से सुनने की आदत नए अवसर दिला सकती है। रचनात्मक कामों के लिए समय निकालें। घर में सहयोगी व्यवहार खुशी बढ़ाएगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज के दिन करियर में सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।






