Rashifal 24 February 2026: मंगलवार के दिन जानें किन राशियों की किस्मत चमकेगी, किन्हें मिलेगा लाभ

Aaj ka Rashifal

Rashifal, Horoscope 24 February 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी होने वाला है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 24 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन विशेष माना जा रहा है। मंगलवार का संबंध भगवान हनुमान की पूजा से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यहां जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर आज सबसे अधिक किन राशियों पर पड़ेगा।

आज का राशिफल ( Today’s Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में विस्तार के संकेत हैं और धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में नेटवर्किंग मजबूत होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों का मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध से बचें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में आई समस्याओं को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।

कर्क राशि

आज के दिन कर्क राशि के लिए व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा और आय के साधन बढ़ेंगे। हालांकि मन में किसी अज्ञात भय को लेकर चिंता रह सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है। मन शांत रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और बचत पर ध्यान दें।

तुला राशि

तुला राशि के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्रोध से बचें और फिजूल खर्च कम करें। जीवनसाथी से विवाद से बचें, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑफिस में सहयोग मिलेगा और सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि

आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को खर्चों पर नियंत्रण रखा जरूरी है। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ लोगों का विवाह तय हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन प्रमोशन के भी योग हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में मोदी सरकार के विकास की रफ्तार, इन 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहर जोड़ेगे

Recent Posts