Namo Bharat: दिल्ली-NCR में मोदी सरकार के विकास की रफ्तार, इन 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहर जोड़ेगे

Namo Bharat

Namo Bharat: दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी की तस्वीर अब पूरी तरह बदल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में रविवार को 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया, जो हर तरह से राष्ट्र को समर्पित है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक चल रही नमो भारत ट्रेन अब सराय काले खां तक पहुंचेगी।

बता दें कि मोदी सरकार की यह परियोजना रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के तहत विकसित की गई है, जिसे लागू करने की जिम्मेदारी National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) को दी गई है। भारत सरकार की योजना दिल्ली-एनसीआर में कुल 8 नमो भारत कॉरिडोर विकसित करने की है, जो करीब 20 बड़े शहरों को आपस में जोड़ेगा।

दिल्ली-NCR के 8 प्रमुख नमो भारत कॉरिडोर

  1. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ
  2. दिल्ली-गुरुग्राम-SNB-अलवर
  3. दिल्ली-पानीपत-करनाल
  4. दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल
  5. गाजियाबाद-खुर्जा
  6. दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक
  7. गाजियाबाद-हापुड़
  8. दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत

इन कॉरिडोर के शुरू होने से देश के रोजाना लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक सफर का अच्छा अनुभव व विकल्प मिलेगा।

दिल्ली-गुरुग्राम-SNB-अलवर कॉरिडोर

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर NCR का दूसरा सबसे बड़ा रैपिड रेल प्रोजेक्ट है। इसकी लंबाई लगभग 164 किलोमीटर तक बताई जा रही है और साथ ही इसमें  करीब 22 स्टेशन को शामिल किया गया हैं। यह कॉरिडोर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को जोड़ेगा।

  • वही, इस परियोजना के अंतर्गत दिल्ली में सराय काले खां, INA, मुनिरका और एरोसिटी स्टेशन होंगे।
  • हरियाणा में गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और बावल जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र जुड़ेंगे।
  • राजस्थान में शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (SNB), खैरथल और अलवर स्टेशन शामिल हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि इस परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। नमो भारत ट्रेन की अधिकतम ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी/घंटा होगी। दिल्ली से अलवर का सफर जो अभी 4-5 घंटे में पूरा होता है, वह अब से सिर्फ 100 मिनट में तय किया जा सकता है।

पीएम Narendra Modi ने दिल्ली–मेरठ नमो भारत आरआरटीएस
पीएम Narendra Modi ने दिल्ली–मेरठ नमो भारत आरआरटीएस

दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर

Namo Bharat का करीब 136.3 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होगा, जो सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत होते हुए करनाल तक जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पूरे कार्य की अनुमानित लागत करीब ₹34,740 करोड़ है।

ट्रेनों की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा और ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी।

समय की बचत:

  • कश्मीरी गेट से मुरथल: 30 मिनट
  • दिल्ली से पानीपत: 60 मिनट
  • दिल्ली से करनाल: 90 मिनट (अभी 3-4 घंटे)

सराय काले खां बनेगा सबसे बड़ा हब

सरकार की इस परियोजना से सराय काले खां स्टेशन दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा रैपिड रेल जंक्शन बने गया है। इस एक ही जगह से  मेरठ, अलवर और पानीपत जाने वाली ट्रेनें आपस में जुड़ेंगी। यात्री बिना ट्रेन बदले मेरठ से अलवर तक सफर अब कुछ ही मिनटों में आसानी के साथ पूरा किया जा सकता है।

नमो भारत प्रोजेक्ट की टाइमलाइन

  • 2005: योजना आयोग ने RRTS का प्रस्ताव रखा
  • 2011: चार राज्यों के बीच समझौता
  • 2013: NCRTC का गठन
  • 2019: केंद्र सरकार ने बजट को मंजूरी दी
  •  8 मार्च 2019: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का शिलान्यास
  • 22 फरवरी 2026: 82 किमी कॉरिडोर का संचालन शुरू

मोदी सरकार की यह परियोजना क्यों है गेमचेंजर?

मोदी सरकार की इस पहल से नमो भारत कॉरिडोर से दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम कम करने में काफी हद तक मदद करेगा। इससे  दिल्ली जैसे बड़े शहरों में प्रदूषण का स्तर कम हो जाएगा। साथ ही, इससे उद्योगों को तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। यह प्रोजेक्ट रोजगार, निवेश और शहरी विकास को भी नई रफ्तार देगा।

ये भी पढ़ें:  ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 24 फरवरी से वसूली होगी पूरी तरह से बंद

Recent Posts