Today’s Horoscope March 1, 2026: मार्च का पहला दिन इन राशियों के लिए शुभ है, जानें आज का राशिफल

Today's Horoscope

Today’s Horoscope | March 1, 2026:  आज से मार्च की महीना शुरू हो गया है। इसी के साथ 1 मार्च 2026 के दिन से कई राशियों के लिए भावनात्मक समझ, धैर्य और आत्मनिरीक्षण का संकेत दे रहा है। अनुमान है कि आज के दिन कई लोगों को लाभ मिलने की संभावना है और कुछ को कड़ी मेहनत करने से सफलता हासिल होगी। यहां जानें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल क्या कहता है? (What does today’s horoscope say?)

मेष

आज घर-परिवार आपकी मौजूदगी दर्ज रहेंगे। मन शांत रहेगा, लेकिन जल्द मुनाफे के लालच से दूर रहें। करियर में नई जिम्मेदारी लेने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से आराम और तरल पदार्थ जरूरी हैं।

वृषभ

इन राशि के लोगों को आज के दिन भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में अनावश्यक भविष्य की चिंता न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और शरीर को आराम दें।

मिथुन

आज परिवार और पैसों से जुड़े मामलों पर ध्यान रहेगा। करियर में यात्रा या बड़े प्लान टालें। डिजिटल या जोखिम भरे निवेश से बचना फायदेमंद रहेगा।

कर्क

आज के दिन चंद्रमा आपकी राशि में होने से भावनात्मक शक्ति बढ़ेगी। लोग आपकी सलाह चाहेंगे, लेकिन खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। आर्थिक मामलों में समीक्षा करें, नया निवेश न करें।

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal

सिंह

आज आपके लिए आत्मचिंतन का दिन है। पर्दे के पीछे किया गया काम लाभ देगा। खर्चों पर नजर रखें। नींद और आंखों की थकान से बचने के लिए स्क्रीन टाइम कम करें।

कन्या

इन राशि के लोगों को मित्रों और नेटवर्क से सहयोग मिलेगा। करियर में टीमवर्क से फायदा होगा। पुराने निवेशों की समीक्षा करें। पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है।

तुला

आज का दिन आपके लिए कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। भावनाओं से काम लें, बहस से बचें। आर्थिक मामलों में प्रोफेशनल रवैया रखें। पीठ और थकान पर ध्यान दें।

वृश्चिक

आज आपके लिए नई सोच का दिन है, लेकिन अमल में जल्दबाजी न करें। बजट और बचत की समीक्षा करें। गहरी सांस लेने वाले व्यायाम लाभ देंगे।

धनु

आपके लिए आज शोध और गहराई से सोचने का दिन है। प्रेम जीवन में शांति रखें। आर्थिक रूप से बचत पर ध्यान दें। पूरी नींद जरूरी है।

मकर

आज आपको साझेदारी और रिश्तों में मधुरता आएगी। टीम के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा। लेन-देन में तकनीकी परेशानी हो सकती है, सतर्क रहें।

कुंभ

इन राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य और दिनचर्या पर फोकस रखें। दिखावे पर खर्च न करें। करियर में परदे के पीछे किया गया काम सफल रहेगा। डिजिटल डिटॉक्स फायदेमंद है।

मीन

आज का दिन रचनात्मकता और रोमांस बढ़ेगा। करियर में आत्मविश्वास रखें, लेकिन बड़े फैसलों से पहले सलाह लें। आपको अपने बजट से बाहर खर्च करने से आज बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  ईरान में स्कूल पर हुआ हवाई हमला, 36 छात्राओं की मौत, पीएम ने कहा- नहीं देंगे परमाणु हथियारों का मौका

Recent Posts