Aaj Ka Rashifal 03 March 2026 के अनुसार, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टि से खास माना जाता है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। इसी के साथ आज साल का पहला सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण भी है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर 3 मार्च 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए लाभदायक रहेगा, जबकि कुछ लोगों को सावधानी और संयम से काम लेना होगा। यहां जानें आज का राशिफल
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशिफल (Aries)
इन राशि के लोगों का आज घूमने-फिरने या छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है। आज काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। योजना बनाकर काम करें, जिससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और रिश्ते को मजबूत करने के लिए दिन अनुकूल है।
वृषभ राशिफल (Taurus)
इन लोगों को आज दोपहर के बाद नौकरीपेशा लोगों को तरक्की या किसी अच्छे अवसर की खबर मिल सकती है। व्यापारियों को फिजूलखर्च से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में बहस से दूरी बनाए रखें, वरना तनाव बढ़ सकता है।
मिथुन राशिफल (Gemini)
आज के दिन कारोबार में तेजी आएगी और अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई स्किल सीखने या अपने ज्ञान में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है।
कर्क राशिफल (Cancer)
आज के दिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर राजनीति से बचें। अहंकार से दूर रहकर दूसरों की सलाह को महत्व दें, चाहे वह जूनियर से ही क्यों न हो।
सिंह राशिफल (Leo)
इन राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य, खासकर मानसिक सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। मेहनत का फल मिलने के योग हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
कन्या राशिफल (Virgo)
आज के दिन की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन अंत में अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, पर अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला राशिफल (Libra)
आज आपके काम की सराहना होगी। व्यवसाय में विस्तार और लाभ के योग हैं। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा और पुराने सपने पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
आज आपके पार्टनरशिप बिजनेस में मतभेद उभर सकते हैं। कुछ अचानक घटनाएं काम की रफ्तार धीमी कर सकती हैं। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा।
धनु राशिफल (Sagittarius)
आज आपको स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियों और संतुलित आहार को अपनाएं। फिटनेस और तनाव प्रबंधन पर ध्यान दें। भाग्य का साथ मिलेगा और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
मकर राशिफल (Capricorn)
इन ऱाशि के लोगों को आज के दिन लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। नुकसान की आशंका है, इसलिए धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
कुंभ राशिफल (Aquarius)
आज तनाव से बचने के लिए सेल्फ-केयर जरूरी है। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर और धन के मामले सामान्य रहेंगे।
मीन राशिफल (Pisces)
इन राशि के लोगों को आज के दिन करियर में उतार-चढ़ाव संभव है। पानी ज्यादा पिएं और खुद का ख्याल रखें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर हुआ ढेर, इजरायल की बेरूत में एयर स्ट्राइक हमला, अब तनाव चरम पर बना






