हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर हुआ ढेर, इजरायल की बेरूत में एयर स्ट्राइक हमला, अब तनाव चरम पर बना

हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर हुआ ढेर

Israel Hezbollah Tension: इन दिनों ईरान और इजरायल की बीच चल रही जंग में एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस युद्ध ने अब एक खतरनाक मोड़ ले लिया है। क्योंकि इस बढ़ते टकराव के बीच लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह की एंट्री ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। ईरान के समर्थन में हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों के बाद इजरायल ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान उन्होंने लेबनान की राजधानी बेरूत समेत कई इलाकों में एयर स्ट्राइक (Israeli Air Strike) कर दी।

बता दें कि इस एयर स्ट्राइक में टॉप कमांडर मोहम्मद राद को ढेर कर दिया है। ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि क्या है इस मामले की पूरी जानकारी और कौन है मोहम्मद राद ?

हमले में टॉप कमांडर ढेर हुआ (Top Commander killed in Attack)

इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस युद्ध में संगठन के एक टॉप कमांडर के मारे जाने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा हिजबुल्लाह की संसदीय शाखा के प्रमुख मोहम्मद राद की मौत की भी खबर सामने आ रही है। इन हमलों में लेबनान में अब तक 31 लोगों की मौत और करीब 149 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है।

Israel Hezbollah Tension
Israel Hezbollah Tension

ईरान के समर्थन में हिजबुल्लाह का हमला

अमेरिका और इजरायल के हमलों का सामना कर रहे ईरान के समर्थन में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन हमले किए हैं। इसी बीच संगठन की तरफ से एक बयान भी दिया गया है कि यह हमला ईरान के समर्थन और लेबनान की रक्षा के लिए है। इसके अलावा हिजबुल्लाह ने यह भी दावा किया है कि अगर इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई नहीं रोकता है, तो आगे भी इसी तरह के हमले जारी रहेंगे। साथ ही, बयान में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का भी जिक्र किया गया है।

इजरायल की सख्त जवाबी कार्रवाई

हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इजरायल ने लेबनान में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की है। इजरायल की सेना IDF ने कहा कि उत्तरी इजरायल में दागे गए प्रोजेक्टाइल्स के जवाब में यह कार्रवाई की गई। इजरायली वायुसेना ने बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को खास तौर पर निशाना बनाया गया है।

लेबनान सरकार की चिंता

इस पूरे घटनाक्रम पर लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने चिंता जताते हुए कहा है कि लेबनान को एक बार फिर प्रॉक्सी वॉर का मैदान बनाया जा रहा है, जो देश की सुरक्षा और स्थिरता के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है।

IDF का बयान

इजरायल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हिजबुल्लाह एक आतंकी संगठन है, जो ईरान के संरक्षण में इजरायल और उसके नागरिकों पर हमले कर रहा है। IDF ने साफ किया कि इजरायल अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा और जो भी संगठन देश के लिए खतरा बनेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Factory Blast: नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री से हुआ भीषण धमाका, 15 मजदूरों की मौत, 18 घायल, जानें कैसे हुई यह घटना

Recent Posts