Assam Assembly Elections 2026: इन दिनों असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, Indian National Congress (कांग्रेस) ने 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची को जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं, जिससे साफ होता है कि पार्टी इस बार चुनाव जीतने को लेकर पूरी तैयारी में है।
सबसे प्रमुख नाम लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और जोरहाट से सांसद Gaurav Gogoi का है, जिन्हें जोरहाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। गौरव गोगोई का विधानसभा चुनाव में उतरना असम की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस यह संदेश देना चाहती है कि वह राज्य में मजबूत वापसी के इरादे से मैदान में है।
प्रमुख उम्मीदवारों पर दांव
कांग्रेस ने सिलचर से अभिजीत पॉल, माजुली से इंद्रनील पेगु और दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को टिकट दिया है। वहीं, रिपुन बोरा को बरचल्ला से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपर असम, लोअर असम और बराक घाटी की कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। बोंगाईगांव से गिरीश बरुआ, बरपेटा (एससी) से महानंदा सरकार और बोको-चायगांव (एससी) से रामेन सिंह राभा को टिकट दिया गया है। हाजो-सुआलकुची (एससी) से नंदिता दास और कमलपुर से सत्यब्रत कलिता को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा बरखेत्री से दिगंता बर्मन, नलबाड़ी से अशोक कुमार सरमा और तिहु से रतुल पटुवारी को मैदान में उतारा गया है। सिपाझार से बिनंदा कुमार सैकिया, जागीरोड (एससी) से बुबुल दास, रूपाहिहाट से नूरुल होदा, समागुरी से तंजील हुसैन और राहा (एससी) से उत्पल बनिया को भी टिकट दिया गया है।
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 👇 pic.twitter.com/6UWsc2WAm7
— Congress (@INCIndia) March 3, 2026
चुनाव कार्यक्रम का इंतजार
असम में मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान चुनाव होने वाले हैं। Election Commission of India (ईसीआई) किसी भी दिन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और प्रचार रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मौजूदा विधानसभा का गणित
इस समय असम विधानसभा में Bharatiya Janata Party (भाजपा) के 64 विधायक हैं। उसके सहयोगी दलों में Asom Gana Parishad के 9, United People’s Party Liberal के 7 और Bodoland People’s Front के 3 विधायक शामिल हैं।
वही, कांग्रेस के 26 विधायक हैं, जबकि All India United Democratic Front (एआईयूडीएफ) के 15 और सीपीआई (एम) का एक विधायक है। एक निर्दलीय सदस्य भी सदन में मौजूद है।
2021 के चुनाव का संदर्भ
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार ने 75 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी। यह राज्य में पहली बार था जब किसी गैर-कांग्रेसी गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत गठबंधन ने 50 सीटें हासिल की थीं, जो 2016 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन था।
ये भी पढ़ें: ईरान पर हमले से दुनिया में बढ़ी चिंता, कैमरे और नेटवर्क सालों से थे हैक, पढ़ें पूरी खबर






