LPG And Air India Price Hike: बीते कुछ दिनों से पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव के चलते कई देशों में तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है, जिसका प्रभाव अब भारत में भी हो रहा है। दरअसल, देशभर में पहले LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई और अब हवाई यात्रियों भी महंगी हो गई है। एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने फ्लाइट टिकटों (India Express Flight Tickets) पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है।
एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि जेट ईंधन यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण टिकटों की कीमतों में बदलाव हुआ है। यह नया फ्यूल सरचार्ज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू किया जा रहा है।
चरणबद्ध तरीके से लागू होगा नया सरचार्ज
एयरलाइन के मुताबिक, फ्यूल सरचार्ज को चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है। कंपनी ने इसे फेज-1 और फेज-2 में लागू करने की योजना बनाई है। इस फैसले के बाद भारत के घरेलू रूट्स और SAARC देशों के लिए फ्लाइट टिकट लगभग 399 रुपये तक महंगे होगी। इसके अलावा, इंटरनेशनल रूट्स पर भी यात्रियों को अब से अधिक पैसे देकर यात्रा करनी होगी।
एअर इंडिया के अनुसार, अलग-अलग शहरों के लिए फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है।
- पश्चिम एशिया के लिए उड़ानों पर करीब 10 डॉलर की बढ़ोतरी हुई।
- दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए लगभग 20 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
- अफ्रीका जाने वाली उड़ानों पर करीब 30 डॉलर तक सरचार्ज बढ़ा गया है।

ईंधन की कीमतों में तेजी बना कारण
एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि मार्च महीने की शुरुआत से ही एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखने को मिला है। एयरलाइंस के कुल ऑपरेशनल खर्च का लगभग 40% हिस्सा केवल ईंधन पर ही खर्च किया जाता है।
ऐसे में जेट ईंधन की टिकटे महंगी होने का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। कंपनियों के लिए परिचालन लागत को संभालना मुश्किल हो जाता है, इसलिए फ्यूल सरचार्ज को बढ़ाया गया है।
युद्ध से प्रभावित हुई तेल और गैस सप्लाई
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कई अहम समुद्री मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। इन मार्गों के बाधित होने से तेल और गैस की सप्लाई पर रोक लगी हुई है। भारत अपनी घरेलू जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। अनुमान के मुताबिक, भारत करीब 50% तेल और गैस पश्चिम एशिया के देशों से आयात करता है। ऐसे में वहां का तनाव सीधे भारत की ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों को प्रभावित करता है।
LPG गैस महंगी (LPG Gas Expensive)
हवाई यात्रा महंगी होने से पहले ही आम लोगों को LPG गैस के दाम बढ़ने से एक बड़ा झटका लग चुका है। ऐसे में तेल कंपनियों ने हाल ही में डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर के दाम (Domestic LPG cylinder prices) 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी के दाम (Commercial LPG Prices) 115 रुपये प्रति सिलेंडर अधिक बढ़ा दिए है।
सरकार ने बढ़ाया उत्पादन
हालांकि सरकार ने रिफाइनरियों को LPG गैस का उत्पादन बढ़ाने के प्रशासन व गैस कंपनियों को निर्देश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि एलपीजी उत्पादन को करीब 10% तक बढ़ाने की योजना बनाई गई है, ताकि बाजार में सप्लाई बनी रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
एविएशन सेक्टर पर बढ़ रहा दबाव
इन दिनों भारत के एविएशन सेक्टर पर भी इस संकट का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में एविएशन टरबाइन फ्यूल पर उच्च एक्साइज ड्यूटी और वैट सबसे अधिक लगता है, जिसके कारण एयरलाइंस की परिचालन लागत और बढ़ जाती है। ईंधन महंगा होने के साथ-साथ टैक्स की मार भी कंपनियों को झेलनी पड़ सकती है, जिससे टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी करना लगभग मजबूरी है।
ये भी पढ़ें: विवादित चैप्टर पर एनसीईआरटी ने मांगी माफी, कक्षा 8 की किताबें वापस ली, जानें क्या था मामला?






