PM Kisan 22वीं किस्त हुई जारी, 9.32 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,640 करोड़ ट्रांसफर, आपका नहीं आया पैसा करें ये काम

PM Kisan 22th Installment

PM Kisan 22th Installment: देश के किसानों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आज शुक्रवार को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। किसानों के खाते में योजना की 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। यह पैसे देश के करीब 9.32 करोड़ गरीब किसानों मिले हैं।

बता दें कि पीएम किसान की 22वीं किस्त की यह राशि असम के गुवाहाटी से एक कार्यक्रम से किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है। अगर अभी तक आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां जानें कि किस तरह से आप किसान योजना के पैसे सही समय पर पा सकते हैं।

किसानों के खातों में सीधे पहुंचे पैसे

आज के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश के करोड़ों अन्नदाताओं के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजा गया है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिले और खेती की लागत कम हो। सरकार MSP, फसल बीमा, सस्ता ऋण और PM Kisan जैसी योजनाओं पर लगातार काम कर रही है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके।

क्यों अटक सकती है आपकी 22वीं किस्त?

पीएम किसान की किस्त (PM Kisan installment) को लेकर सरकार ने साफ कहा है कि अगर किसान ने कुछ जरूरी कार्यों को पूरा नहीं किया होगा, तो ऐसे में उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, कुछ तकनीकी कारणों से किसानों की PM Kisan की 22वीं किस्त रुक भी सकती है।

पीएम किसान के पैसे न आने का मुख्य कारण-

  • e-KYC पूरा न होना
  • बैंक अकाउंट आधार से लिंक न होना
  • बैंक डिटेल्स में गलती
  • जमीन के दस्तावेज अपडेट न होना

अगर इन जानकारी में कोई गलती है तो किसानों को तुरंत अपडेट करना होगा, तभी उन्हें अगली किस्त का लाभ मिलेगा।

ऐसे चेक करें Beneficiary List में नाम?

वैसे अभी तक कई किसानों के खाते में PM Kisan की 22वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचा है। इसके लिए उन्हें बस इन आसानी से स्टेप को फॉलों करके अपना स्टेटस चेक करना है कि क्या वजह है।

इसके लिए ये स्टेप फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  2. Farmers Corner सेक्शन में जाएं
  3. Beneficiary Status पर क्लिक करें
  4. आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
  5. Get Report पर क्लिक करके स्टेटस देखें

अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो Know Your Registration Number विकल्प के जरिए आधार या मोबाइल नंबर से पता किया जा सकता है।

PM Kisan योजना क्या है? (What is PM Kisan Yojana?)

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना के तहत 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों को दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:  भारत में LPG सप्लाई सामान्य, बुकिंग 75 लाख पार पहुंची, गैस जमाखोरी पर होगी कार्रवाई

Recent Posts