Gas Cylinder Booking 2026: भारत में LPG सप्लाई सामान्य, बुकिंग 75 लाख पार पहुंची, गैस जमाखोरी पर होगी कार्रवाई

Gas Cylinder Booking 2026

Gas Cylinder Booking 2026: इन दिनों देशभर में LPG गैस सिलेंडर को लेकर संकट बना हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने देश में तेल और गैस की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी दी है। दरअसल, नई दिल्ली में हुई इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में पेट्रोलियम, पोर्ट और शिपिंग तथा विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि देश में ऊर्जा सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।

बता दें कि सरकार ने कहा है कि ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अफवाहों से बचना है, क्योंकि पेट्रोल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी (LPG Cylinder Delivery)

  • देश में कुल 1,01,469 रिटेल पेट्रोल पंप और 25,605 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर (LPG Distributor) सक्रिय हैं।
  • हर दिन लगभग 50 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी (Domestic LPG cylinder delivery) की जा रही है।
  • पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार भारत में 37 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत 10.56 करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
  • देश में 5 करोड़ से ज्यादा घरेलू पीएनजी कनेक्शन (Domestic PNG Connection) भी मौजूद हैं।
LPG cylinder news
LPG cylinder news

गैस की जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई

सरकार ने गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है। एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर 2000 के तहत अधिकृत अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के व्यापक अधिकार दिए गए हैं।

इस नियम के तहत अधिकारी किसी भी वाहन, गोदाम या स्थान की जांच कर सकते हैं जहां गैस सिलेंडर या पेट्रोलियम उत्पाद के अवैध भंडारण की आशंका हो। जरूरत पड़ने पर सिलेंडर और उपकरण जब्त किए जा सकते हैं और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

मार्च में बढ़ी LPG की मांग

वेस्ट एशिया युद्ध के कारण भारत में एलपीजी की मांग (LPG demand in India) काफी तेजी के साथ बढ़ी है। बताया जा रहा है कि मार्च 2026 में रोजाना गैस बुकिंग औसत से ऊपर बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2 मार्च को करीब 71 लाख एलपीजी बुकिंग (LPG Booking) हुईं, जबकि 10 मार्च को 69 लाख बुकिंग हुईं। वहीं 12 मार्च को यह संख्या लगभग 75.7 लाख तक पहुंच गई। वैसे  देखा जाए तो देश में रोजाना एलपीजी बुकिंग का औसत 55.7 लाख के आसपास रहता है। ऐसे में फिर भी बढ़ती मांग की वजह से सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी क्षेत्र में गैस की कमी की रिपोर्ट नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें :  एलपीजी ग्राहकों के लिए खुशखबरी! सिलेंडर सप्लाई बढ़ाने का मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Recent Posts