LPG Cylinder Complaint: भारत में पिछले कुछ दिनों से लोगों को LPG गैस सिलेंडर को लेकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, देश में लाखों घरों में आज के समय में खाना बनाने के लिए LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। ऐसे में इस गैस संकट में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। देखा जाए तो हाल के दिनों में ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि सिलेंडर बुक होने के बाद भी कुछ डीलर ग्राहकों से समय पर गैस उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं और कहीं पर कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांग रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों से सोशल मीडिया पर भी कई उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या साझा की है। जहां उन्होंने कहा है कि गैंस बुकिंग कन्फर्म होने के बावजूद भी डीलर या तो सिलेंडर देने में देरी कर रहे हैं या तय कीमत से ज्यादा पैसे मांग रहे हैं। ऐसे मामलों में अब आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके खिलाफ आप अपने घर से ही आसानी से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यहां जानें शिकायत से जुड़ा पूरा प्रोसेस
LPG बुकिंग नियम में किया गया बदलाव
LPG गैस की नियमित सप्लाई बनाए रखने के लिए बुकिंग से जुड़े नियमों में अब बदलाव कर दिया गया है, ताकि गैस की कालाबाजारी को तुरंत रोका जा सके। दरअसल, पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतर 21 दिनों का हुआ करता था, जिसे अब बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यह बदलाव हर उपभोक्ता तक गैस की सप्लाई सही समय पर पहुंचे और जमाखोरी जैसी समस्या पर कार्रवाई की जा सके, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
इन नियमों में बदलाव के बावजूद भी अगर कोई डीलर बुकिंग के बाद भी सिलेंडर देने में देरी करता है या फिर अधिक पैसे की मांग करता है, तो यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है, ऐसे करने वाले डीलरों पर सरकार के द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
डीलर की शिकायत कहां करें?
अगर किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी, ज्यादा पैसे की मांग या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वह अपनी गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज कर अपनी परेशानी का हल पा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद कंपनी अपने स्तर पर एक बार सही से मामले की पूरी तरह से जांच करती है और जरूरत पड़ने पर डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करती है।

Indane Gas के ग्राहक यहां करें शिकायत
अगर आप भी अपने घर में Indane LPG गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इन नंबरों पर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- 1800-2333-555 (टोल फ्री)
- 7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायत)
HP Gas के ग्राहक यहां करें शिकायत
HP Gas इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- 1800-2333-555 (टोल फ्री)
- 9493602222 (HP Anytime LPG)
Bharat Gas के ग्राहक यहां करें शिकायत
Bharat Gas के उपभोक्ता नीचे दिए गए नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- 1800-22-4344 (टोल फ्री)
- 7715012345 (LPG बुकिंग)
शिकायत करने से मिल सकती है तुरंत राहत
गैस सिलेंडर को लेकर अगर किसी भी डीलर की ओर से नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो ग्राहक की शिकायत पर संबंधित गैस कंपनी तुरंत कार्रवाई कर सकती है। इससे न सिर्फ उपभोक्ता को उसका सिलेंडर समय पर मिल जाता है, बल्कि गलत तरीके से पैसे मांगने वाले डीलरों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए ध्यान रखें कि अगर आपके साथ भी डिलर के द्वारा ऐसी कोई भी समस्या होती है, तो आपको चुप न बैठना है, बल्कि तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी है। जागरुक रहें और सतर्क रहे।
ये भी पढ़ें: चुनाव में लाउडस्पीकर और जुलूस निकालने पर हुई सख्ती, प्रचार के लिए अब पहले से ही लेनी होगी अनुमति






