Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, अगले 24 घंटे कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी

Weather Alert

Weather Update: मार्च का महीना लगभग खत्म होने को है और वही देशभर में मौसम के हाल बदलते नजर आ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अलग-अलग राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।

बता दें कि IMD ने 26 मार्च तक कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में यहां जानें अपने शहर के मौसम से जुड़ी ताजा लेटेस्ट अपडेट (Latest weather updates) क्या है?

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवाएं

IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम मिलाजुला रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 26 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 मार्च को बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चल सकती हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में आज से लेकर 26 मार्च के बीच अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में 22 और 24 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों तक पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

Rain Alert Delhi NCR
Rain Alert Delhi NCR

पूर्वी भारत में भी बदलेगा मौसम

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में 24 से 28 मार्च के बीच बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा। खासकर सब-हिमालयी क्षेत्रों में 24 मार्च को ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) की भी संभावना जताई गई है।

मध्य और पश्चिम भारत में होगी बारिश 

छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 23 से 25 मार्च के बीच तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ सकता है।

दक्षिण भारत में गर्मी और उमस की चेतावनी

दक्षिण भारत के कई राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में आज से लेकर 26 मार्च के बीच आंधी और तेज हवाओं का असर रहेगा। वहीं, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है।

उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों में तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में तो तापमान में और ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा—पश्चिमी यूपी में 4 से 7 डिग्री और पूर्वी यूपी में 7 से 10 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

किसानों के लिए मौसम का हाल

देखा जाए तो भारत में मौसम का यह बदलाव किसानों और आम लोगों दोनों के लिए अहम है। जहां एक ओर बारिश राहत दे सकती है, वहीं आंधी-तूफान और बढ़ती गर्मी सतर्क रहने का संकेत भी है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनियों को नजरअंदाज न करें और समय-समय पर अपडेट जानने के लिए हमारी वेबसाइट या फिर भारतीय मौसम विभाग से संपर्क में रहे।

ये भी पढ़ें:  यह राज्य सरकार दे रही बेटियों को 50,000 रुपये, जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

Recent Posts