Mukhyamantri Rajshree Yojana: बेटियों की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा समय-समय पर कई तरह की नई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने एक खास योजना को शुरू किया है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, राज्य सरकार की इस योजना में बेटियों को जन्म से लेकर 12वीं तक कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। बता दें कि राज्य सरकार की यह योजना मुख्यमंत्री राजश्री योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है, भ्रूण हत्या को रोकना और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है।
खास बात तो यह है कि इस योजना के तहत मिलने वाली राशि सरकार के द्वारा सीधे तौर पर बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। ऐसे में आइए इस सरकारी स्कीम के बारे में यहां जानें हर एक डिटेल्स
मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है? (What is Chief Minister Rajshree Yojana?)
राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत साल 2016 में की थी। इसके तहत राज्य में जन्म लेने वाली बेटियों को अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह सहायता बच्ची के जन्म से लेकर उसकी 12वीं कक्षा पास करने तक दी जाती है, जिससे उसके पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्चो को समय पर पूरा किया जा सके।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के स्थायी निवासियों को ही मिलता है। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:
- बच्ची का जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद होना चाहिए।
- जन्म किसी सरकारी या रजिस्टर्ड अस्पताल/स्वास्थ्य केंद्र में होना जरूरी है।
- लाभ सीधे बच्ची के नाम पर ही दिया जाएगा।

किस्तों में मिलते हैं पैसे
राज्य सरकार की इस योजना के तहत पूरी राशि एक साथ नहीं मिलेगी, बल्कि आपको अलग-अलग चरणों में मिलेगी। जैसे कि-
- जन्म के समय: 2,500 रुपये
- 1 साल की उम्र पूरी होने पर: 2,500 रुपये
- स्कूल में प्रवेश पर: 4,000 रुपये
- कक्षा 6 में प्रवेश पर: 5,000 रुपये
- कक्षा 10 में प्रवेश पर: 11,000 रुपये
- 12वीं पास करने पर: 25,000 रुपये
- इस तरह कुल मिलाकर बेटी को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है।
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है:
- बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्ड
- स्कूल में प्रवेश का प्रमाण पत्र
इन दस्तावेजों के बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना में कैसे करें आवेदन?
मुख्यमंत्री राजश्री योजना में आवेदन करना काफी आसान है। इच्छुक अभिभावक को बस इन तरीकों को फॉलो करना है। राजस्थान सरकार के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं
मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्यों है खास?
मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Chief Minister Rajshree Scheme) न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलने का भी अपना अहम योगदान दे रही है। यह योजना उन परिवारों के लिए बेहद मददगार साबित होगी, जो अपनी बेटियों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंतित में हैं।
ये भी पढ़ें: हाईवे पर गड्ढे और गलत पार्किंग पर मिलेगा तुरंत अलर्ट, जानें NHAI का नया प्लान






