Momo food Poisoning: नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग हुए बीमार, फूड पॉइजनिंग की चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

Momo food Poisoning

Momo food Poisoning: मोमोज को लेकर अक्सर कई तरह की खबरें सामने आती है। पिछले कुछ सालों से भारतीय स्ट्रीट फूड में लोगों के द्वारा मोमोज को सबसे अधिक खाया जा रहा है। खासतौर पर आजकल के युवा इस फूड को बिना सेहत की प्रवाह किए सड़क से कुछ भी खा लेते हैं, जिसका उन्हें बाद में भारी नुकसान होता है। इसी तरह से यूपी के ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्ट्रीट फूड खाने से लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। दरअसल, मोमोज खाने के बाद से करीब 10 से 12 लोगों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। सभी मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि मोमोज खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया है, जिससे उनकी जान पर बात आ गई है।

एक ही परिवार के 10 सदस्य की हुई गंभीर हालत

मिली जानकारी के अनुसार, दादरी के नई आबादी इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के लगभग 10 सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मोमोज मंगवाकर खाए थे और फिर मोमोज खाने के कुछ ही देर के बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द और बुखार आ गया। सभी लोगों की हालत इतनी खराब हो गई थी कि परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

पीड़ितों के एक रिश्तेदार ने बताया कि परिवार के सभी लोगों ने एक ही जगह से मोमोज खाए थे। शाम को मोमोज खाने के बाद रात में ही सबकी तबीयत खराब होने लगी और फिर उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाना पड़ा।

Momos food Poisoning
Momos food Poisoning

उसी वेंडर के मोमोज खाने से लोग हो चुके हैं बीमार

इस घटना से जुड़े एक अन्य मरीज ने कहा कि वह पहले भी उसी वेंडर से मोमोज खाकर बीमार पड़ चुका है। उसने कहा कि मैंने उसी दुकान से मोमोज खाए थे और दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। दादरी के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल 10 से 12 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, “मरीजों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। सभी को दवाएं और जरूरी उपचार दिया जा रहा है, जिससे उनकी हालत में सुधार हो रहा है।”

डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन सतर्क

मोमोज की इस घटना से स्थानीय प्रशासन भी सतर्क अब हो गया है। इस मामले में जिला प्रशासन के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मामले में बारीकी से जांच करने के आदेश दिए है।

खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की टीम जल्द ही उस मोमो स्टॉल का निरीक्षण करेगी, जहां से खाना मंगवाया गया था। टीम वहां से खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा करेगी और स्वच्छता की जांच भी करेगी। यदि जांच में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:   मृत मां को जिंदा दिखाकर बेटे ने निकाले 44 लाख रुपये, जानें कैसे किया फर्जीवाड़ा

Recent Posts