Meerut Pension Fraud: मृत मां को जिंदा दिखाकर बेटे ने निकाले 44 लाख रुपये, जानें कैसे किया फर्जीवाड़ा

मेरठ के दौराला में बड़ा पेंशन फर्जीवाड़ा

Meerut Pension Fraud: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला फ्रॉड सामने आया है। यूपी में एक व्यक्ति ने गजब का दिमाग लगाकर पेंशन घोटाला कर किया। दरअसल, मेरठ का रहने वाले एक बेटे ने अपनी मृत मां को कागजों में जिंदा दिखाकर करीब 44 लाख रुपये की पेंशन निकाल ली। बताया जा रहा है कि यूपी में यह फर्जीवाड़ा करीब 7 सालों तक चलता रहा, जिसकी किसी को भी भनक नहीं था। लेकिन कहते हैं न गलत काम ज्यादा दिनों तक साथ नहीं देता है, ठीक ऐसे ही सिर्फ एक चिट्ठी ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

2018 में हो चुकी थी मां की मृत्यु

जानकारी के अनुसार, दौराला थाना क्षेत्र के शाहपुर जदीद गांव निवासी शांति देवी की मृत्यु 9 दिसंबर 2018 को हो गई थी। उनकी पेंशन खाता (Pension Account) सकौती टांडा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में था। उनके बेटे पर आरोप है कि प्रेम सिंह ने मां की मौत के बाद भी सरकार से पेंशन स्कीम के तहत पैसे लेना जारी रखा और हर महीने वह आसानी के साथ पेंशन के पैसे निकलवा लेता था।

फर्जी दस्तावेजों से चलता रहा खेल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फर्जी जीवित प्रमाण पत्र तैयार कर बैंक अधिकारियों को गुमराह किया। इसके जरिए वह लगातार पेंशन राशि (Pension Amount) निकालता रहा। बताया जा रहा है कि उसने एटीएम और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करके करीब 44 लाख 38 हजार 96 रुपये खाते से निकाल लिए है।

Meerut Pension Fraud
Meerut Pension Fraud

एक चिट्ठी से हुआ खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब सरधना एसडीएम ने बैंक को एक पत्र लिखकर पेंशनधारक के जीवित होने पर संदेह जताया। इस पत्र के बाद बैंक प्रबंधन ने जांच शुरू की, जिसमें पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। खबरों के अनुसार, बैंक प्रबंधन ने 27 नवंबर 2025 को थाना दौराला में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। फिर बैंक को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। दोषी प्रेम सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिस्टम पर उठे सवाल

इस फर्जीवाड़ा की घटना ने बैंकिंग और सरकारी सिस्टम पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 7 साल तक लगातार पेंशन निकलती रही और किसी को भनक तक नहीं लगी। इससे यह साफ होता है कि निगरानी में कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है।

ये भी पढ़ें:  आज रामनवमी के दिन मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा, पढ़ें अपना राशिफल

Recent Posts