Skin Care Tips: आज के दौर में किसी भी व्यक्ति के पास अपनी सेहत और त्वचा का ख्याल रखने के लिए जरा भी समय नहीं है। यह भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण और तेज धूप हमारी त्वचा पर सबसे अधिक बुरा असर डालती है, जिसके कारण त्वचा काली और चेहारे पर भी कालापन और टैनिंग साफ नजर आती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल (Use of expensive beauty products) करते हैं, लेकिन फिर भी इसे जड़ से खत्म नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय (Natural Remedy) की जानकारी लेकर आए हैं, जो ज्यादा असरदार और सुरक्षित है।
बता दें कि गर्मियों में मिलने वाले मौसमी फल (Seasonal Fruits) न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे साफ, चमकदार और हेल्दी बनाते हैं। अगर आप भी बिना केमिकल के अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं, तो संतरा और अन्य मौसमी फल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। क्योंकि यह न केवल आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं, बल्कि चेहरे का कालापन दूर करके उसे नेचुरल ग्लो (Natural Glow) भी देते हैं। बस आप इनके नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर सकते हैं। जानें कैसे
संतरा: स्किन के लिए नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो त्वचा को ब्राइट करने और टैनिंग हटाने में मदद (Helps in removing tanning) करता है। यह स्किन को डीप क्लीन करता है और उसे नेचुरल ग्लो देता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे की रंगत निखरती है और डार्कनेस कम होती है।
संतरे के छिलके का फेस पैक कैसे बनाएं
संतरे के छिलके का इस्तेमाल (Use of orange peel) स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

बनाने और लगाने का तरीका
- सबसे पहले संतरे के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
- सूखने के बाद इन्हें पीसकर पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
- सूखने के बाद साफ पानी से धो लें।
फायदे
यह पैक चेहरे की टैनिंग (facial tanning) को कम करता है और स्किन को फ्रेश व ग्लोइंग बनाता है।
संतरे का रस और हल्दी का फेस पैक
अगर आपकी स्किन ड्राई (skin dry) है या चेहरे पर दाने हो रहे हैं, तो संतरे का रस और हल्दी का मिश्रण आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
- एक बाउल में ताजा संतरे का रस निकालें।
- उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
- इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं।
- फिर गुनगुने पानी से धो लें।
फायदे
यह पैक त्वचा को नमी देता है, दाग-धब्बे कम करता है और स्किन को साफ बनाता है।
इन बातों का आपके रखना है विशेष ध्यान
आपको संतरे का फेस पैक (orange face pack) हफ्ते में 2-3 बार ही लगाना है। इसके अलावा, आपको हमेशा ताजे फलों का ही इस्तेमाल करना है और साथ ही संतरे का फेस पैक लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ जरूर करें। सबसे खास बात आपको पैक को ज्यादा देर तक चेहरे पर नहीं रखना है। क्योंकि ऐसा करने से चेहरे की स्किन ड्राई (facial skin dry) हो सकती है और आपको लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें: CM के कार्यक्रम से वापसी में बस और पिकअप की टक्कर से 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल






