MP Road Accident: CM के कार्यक्रम से वापसी में बस और पिकअप की टक्कर से 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल

छिंदवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें करीब 10 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भीषण था कि इसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर रोड पर सिमरिया के पास एक बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए हैं।

वही, यह भी बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग मुख्यमंत्री के एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। हादसा इतना भयानक था कि कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

छिंदवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

जिला प्रशासन के अनुसार, इस दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए है, जिसमें से 3-4 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। कुछ घायलों को अच्छे इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चा शामिल

खबरों के अनुसार, इस भीषण हादसे में करीब 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चे की मौत हुई है। मध्य प्रदेश के इस दर्दनाक घटना ने कई परिवारों को गहरा धक्का लगा है। वही, अभी तक कुछ मृतक लोगों की प्रशासन लगातार पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मृतकों के प्रति संवेदना जताई है और कहा है कि मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।

प्रशासन को सख्त निर्देश

वही, इस हादसे को लेकर छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायण का कहना है कि डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

हादसे से इलाके में शोक की लहर

इस भीषण सड़क हादसे के होने से पूरे इलाके को एक सदमा सा लगा है और साथ ही शोक की लहर है। स्थानीय लोग ने इस घटना को लेकर प्रशासन से सड़क सुरक्षा पर सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना फिर न हो सके।

ये भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की चेतावनी, जानें पूरा मामला

Recent Posts