Farmers Weather Alert: उत्तर भारत में बदलते मौसम की दोहरी मार, गेहूं की फसल के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Farmers Weather Alert

Farmers Weather Alert:उत्तर भारत के किसानों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 30 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसे पूरे यूपी में मौसम की मार देखने को मिलेगी। इस बदलाव का असर खासतौर पर खेती और फसलों पर होगा। ऐसे में IMD ने प्रदेश के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक यह पश्चिमी विक्षोभ तेज हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते कई राज्यों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे किसानों की फसल (Farmers’ Crop) पर इसका असर साफ देखने को मिलेगा। क्योंकि इस समय रबी फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है।

जानें कब-कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के अनुसार, 30 मार्च के बाद मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 3-4 अप्रैल और फिर 6 से 9 अप्रैल के बीच भी बारिश और आंधी के दौर जारी रह सकता है। यानी अगले करीब 10 से 15 दिनों तक मौसम असामान्य बना रह सकता है। इस दौरान तेज हवाएं और बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

गेहूं की फसल पर सबसे बड़ा खतरा

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में गेहूं की फसल (Wheat Crop) पककर तैयार हो चुकी है या कटाई के करीब है। ऐसे में अचानक मौसम खराब होने से सबसे ज्यादा नुकसान इसी फसल को हो सकता है। तेज हवा और बारिश के कारण खड़ी फसल गिर सकती है, जिससे दाने खराब हो जाते हैं और उत्पादन में गिरावट आती है। अगर कटाई के बाद फसल खुले में पड़ी रहती है, तो भी बारिश से नुकसान बढ़ सकता है।

Wheat Crop
Wheat Crop

किसानों के लिए जरूरी सलाह

इन दिनों मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है कि जिन किसानों की फसल खेतों में तैयार खड़ी है, वह उनकी जल्द से जल्द कटाई कर लें। कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखना बेहद जरूरी है, ताकि बारिश और नमी से बचाव हो सके। फसल को ढककर रखें या गोदाम में स्टोर करें। खेत में खड़ी फसल के लिए भी जरूरी उपाय अपनाएं, जैसे पानी निकासी की व्यवस्था और फसल को गिरने से बचाने के उपाय।

मौसम अपडेट पर रखें नजर

भारतीय मौसम विभाग ने यह भी सलाह दी कि किसान लगातार मौसम की ताजा जानकारी (latest weather information) पर नजर बनाए रखें। बदलते मौसम के अनुसार अपनी रणनीति ka तैयार करें, ताकि नुकसान से बच सके। इसके अलावा, सरकार और कृषि विभाग के द्वारा भी समय-समय पर अलर्ट जारी किया जाता है जिनका पालन किसानों को जरूरी करना चाहिए। ऐसे में सही समय पर लिया गया फैसला किसानों को बड़े नुकसान से बचा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सड़क पर गाय दिखी तो मालिक पर लगेगा ₹1000 तक का जुर्माना, सरकार ने जारी किया नया नियम

Recent Posts