Cow Fine Delhi: राजधानी दिल्ली में सड़कों पर गाय सबसे अधिक दिखाई देती है, जिसके चलते कई बार हादसे हो जाते हैं, लेकिन अब आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन ने एक सख्त कदम उठाया है। दरअसल, नए प्रस्तावित नियम के तहत अगर किसी व्यक्ति की गाय सड़क पर घूमती नजर आती है, तो उसके मालिक को अब भारी जुर्माने का भुगतान करना होगा।
बता दें कि दिल्ली प्रशासन ने यह फैसला पशुओं की वजह से बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से लिया है।
अब ₹1000 का लगेगा जुर्माना
दिल्ली प्रशासन ने सड़क पर आवारा पशुओं के रोक को लेकर यह जुर्माने का प्रावधान तय किया है। दिल्ली सरकार के द्वारा अब से सड़क पर घुमने वाली गाय को रोकने के लिए उसके मालिक पर ₹1000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
क्या है नया नियम?
दिल्ली में यह प्रावधान “जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) विधेयक 2026” के तहत लाया जा रहा है। इस बिल का मु्ख्य उद्देश्य छोटे-छोटे अपराधों को गैर-आपराधिक बनाना और उनकी जगह आर्थिक दंड लागू करना है। बताया जा रहा है कि सरकार पुराने कानूनों में बदलाव कर रही है, खासकर Cattle Trespass Act को मॉडर्न रूप दिया जा रहा है। पहले जहां ऐसे मामलों में सजा का प्रावधान था, अब उसकी जगह सीधे जुर्माना लगेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?
दिल्ली की सड़कों पर अक्सर गाय और अन्य पशु घूमते नजर आते हैं, जिससे कई समस्याएं पैदा होती हैं:
- ट्रैफिक जाम ( Traffic jams)
- सड़क हादसे (Road Accidents)
- आम लोगों को परेशानी (Public inconvenience)
- सफाई व्यवस्था पर असर (Impact on sanitation)
सरकार का मानना है कि जब पशु मालिकों पर सीधी तौर पर कार्रवाई की जाएगी, तो मालिक अपने जानवरों को खुला छोड़ने से बचेंगे।
कैसे होगा नियम लागू?
अगर किसी भी मालिक की या फिर गोशाला की कोई भी गाय या अन्य पशु सड़क पर नजर आते हैं, तो तुरंत उसकी पहचान करके उसके मालिक को सूचना दी जाएगी और साथ ही संबंधित विभाग द्वारा जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह जुर्माना अधिकतम ₹1000 तक तय किया गया है।
जन विश्वास बिल 2026 क्या है?
यह बिल केंद्र सरकार की नीति से प्रेरित है, जिसमें छोटे अपराधों के लिए जेल की सजा हटाकर आर्थिक दंड को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे अदालतों पर बोझ कम होगा, मामलों का तेजी से निपटारा होगा और साथ ही लोगों में अनुशासन भी बढ़ेगा।
अन्य नियम भी होंगे सख्त
इस विधेयक के तहत सिर्फ पशुओं से जुड़े नियम ही नहीं, बल्कि कई तरह के अन्य नागरिक नियमों पर भी सख्ती से पालन किया जाएगा। जैसे कि
- सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाना
- बिना अनुमति पोस्टर या बैनर लगाना
- नियमों का उल्लंघन करना
दिल्लीवासियों की राय?
सरकार के इस खास फैसले को लेकर कई लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग इसे शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी कदम मान रहे हैं, तो वहीं, कुछ का कहना है कि यह आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़ें: यात्री पर ‘भूत सवार हो गया’, फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की






