Jet Fuel Price Hike: आज 1 अप्रैल, 2026 की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव के साथ भारत के बहुत सी चीजें महंगी कर दी गई है। आज से देशभर में 195 रुपए कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा (commercial Gas Cylinder Expensive) हो गया और साथ ही, भारतीय विमानन हवाई ईंधन भी करीब 2 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इस तरह से इतिहास में आज 1 अप्रैल 2026 का दिन एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।
बता दें कि मिडिल ईस्ट के युद्ध और वैश्विक तेल संकट की मार अब आम जनता से लेकर आसमान तक पहुंच चुकी है। विमानन ईंधन (ATF) की कीमतों में 115% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी ने एयरलाइंस और आम यात्री हैरान है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पर असर
दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flights) के लिए ईंधन अब $1,690.81/KL मिलेगा, यह 107% तक की वृद्धि है। ऐसे में भारतीय रुपये (Indian Rupees) की कमजोरी ने यात्री की मार को और भी बढ़ा दिया है।
एयरलाइंस के लिए करो या मरो के हालात
विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी भारी बढ़ोतरी के बाद एयरलाइंस के पास किराया (Airlines Fares) बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा। बताया जा रहा है कि जेट फ्यूल पहले से ही एयरलाइंस के कुल खर्च का 45% हिस्सा था, जिसे अब और भी बढ़ा दिया जाएगा।
वहीं, एयर इंडिया (Air India) के सीईओ कैंपबेल विल्सन के अनुसार, युद्ध की वजह से विमानों को लंबे रास्तों से गुजर रहे हैं, जिससे ईंधन की खपत पहले से काफी अधिक बढ़ गई है। ऐसे में अब छोटी एयरलाइंस के लिए उड़ानें जारी रखना मुश्किल हो सकता है, जिससे कई रूट्स पर फ्लाइट्स नहीं है।
आम जनता पर क्या होगा असर?
इस महंगाई ने सबसे अधिक आम जनता की जेब पर अपना असर डाला है, क्योंकि अक्सर लोग अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए प्लान से जाना पसंद करते हैं, लेकिन अब विमान ईंधन बढ़ने से उनके प्लान पर पानी फिर सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है, कि वह अपना बजट पहले ही तैयार कर लें और समय पर फ्लाइंट की टिकट बुक (Flight Ticket Booking) करके अपने खर्चे को कम कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो और आकासा जैसी कंपनियां पहले ही भारी सरचार्ज वसूल रही हैं, जिसे अब और बढ़ाया जाना तय है। डॉलर में भुगतान और बढ़ती कीमतों के कारण विदेश की यात्रा (Travel Abroad) करना महंगा कर सकता है।

फ्लाइट टिकटों के दाम की लिस्ट (Flight Ticket Price list)
- दिल्ली (IGI Airport): पहले ₹96,638 थी, अब ₹2,07,341 हो गई – करीब 114.5% बढ़ोतरी
- मुंबई (CSMIA): पहले लगभग ₹90,600 थी, अब ₹1,94,968 हो गई – करीब 115% बढ़ोतरी
- कोलकाता/चेन्नई: पहले लगभग ₹98,000 थी, अब ₹2,00,000 से ज्यादा – इतिहास में सबसे ज्यादा
क्यों लगी हवाई ईंधन हुआ महंगा?
इन दिनों विमान ईंधन (Aircraft Fuel) इतना महंगा होने के कारण दो वजह बताई जा रही है। एक मिडिल ईस्ट वॉर और दूसरा डॉलर की मजबूती है। यहां जानें इन दोनों के बारे में…
- मिडिल ईस्ट वॉर: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई चेन चरमरा गई है।
- डॉलर की मजबूती: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का भुगतान डॉलर में होता है और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर होने से भारत के लिए आयात महंगा हो गया है।
ये भी पढ़ें: April 2026 Rule Change: 1 अप्रैल 2026 से बदले ये 8 बड़े नियम, ATM, PAN, FASTag और LPG में हुआ बदलाव






