IMD Forecast Alert: यूपी समेत इन राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपने शहर का हाल

Rain Alert Delhi NCR

IMD Forecast Alert:  अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और इसी के साथ देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में मौसम का यह अचानक बदलाव खासतौर पर किसानों और आम लोगों के लिए जरूरी है।

दिल्ली, यूपी में बारिश और तेज हवाओं का असर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में 3 से 7 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 3 से 5 अप्रैल के बीच बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। 4 और 5 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज आंधी चल सकती है।

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी 2 से 7 अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों में 5 अप्रैल तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। अरुणाचल प्रदेश में 1, 2 और 5 से 7 अप्रैल के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं असम और मेघालय में भी 1 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है।

Weather update rainfall
Weather update rainfall

पूर्वी भारत में भी बदलेगा मौसम

IMD के मुताबिक, आज से लेकर 6 अप्रैल, 2026 तक बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इन राज्यों में अलग-अलग दिनों में बारिश, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। सिक्किम में 1 अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 1 अप्रैल को मौसम खराब रह सकता है।

मध्य भारत में ओलावृष्टि का खतरा

IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, मध्य भारत के राज्यों में अगले 5 दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। मध्य प्रदेश और विदर्भ में 1 से 3 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।

पश्चिम भारत में भी असर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में 1 से 4 अप्रैल के बीच बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

क्या सावधानी बरतें?

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका आज का दिन कैसा रहेगा

Recent Posts