Rashifal 02 April 2026: आज 2 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव का शुभ दिन है। आज का दिन कई राज्यों के लिए लाभकारी है। दरअसल, पूरे देश में Hanuman Jayanti धूमधाम से मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष अनुसार कई राशियों के लिए धन लाभ, सफलता और खुशखबरी लेकर आ सकता है। ऐसे में आइए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल के बारे में जानते हैं?
आज का राशिफल (Horoscope Today)
मेष राशि
आज का दिन आपका थोड़ा बिजी रह सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन यही आपको आगे बढ़ने का मौका देंगी। जोखिम भरे फैसलों से बचें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
वृषभ राशि
आज के दिन आपको बड़ी खुशी मिल सकती है। प्रॉपर्टी या नया निवेश करने का मौका मिल सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।
मिथुन राशि
इन राशि को आज छोटे-छोटे फायदे मिलेंगे जो आपको संतुष्टि देंगे। भाग्य आपका साथ देगा। जरूरत पड़ने पर मदद आसानी से मिल जाएगी। दूसरों की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा।
कर्क राशि
इन राशि के लोगों का आज सफलता के योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत मिल सकती है। परिवार में शादी या शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है।
सिंह राशि
आपको आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी काम में लापरवाही नुकसान दे सकती है। परिवार में शादी से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
कन्या राशि
आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। हालांकि बिजनेस में सतर्क रहें, कोई धोखा दे सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें।

तुला राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में आ सकते हैं। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।
वृश्चिक राशि
इन राशि के लोगों को आज के दिन नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। किसी यात्रा से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
धनु राशि
आज अचानक धन लाभ हो सकता है। पुराना निवेश फायदा देगा। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर फैसले लें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
मकर राशि
आज धैर्य से काम लेना होगा। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
कुंभ राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के सहयोग से काम पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: देशभर में गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से बढ़े दाम, यहां जानें नए रेट की लिस्ट






