Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज शुक्रवार गुड फ्राइडे का दिन है। आज के दिन कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है। दरअसल, वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। 3 अप्रैल 2026 का दिन कुछ लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। यहां आज का अपना दैनिक राशिफल।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए दिन आज अच्छा साबित होने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, लेकिन मन थोड़ा अशांत रह सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है। ऑफिस में नए काम लेने से बचें। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए दिन काफी सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सुबह का समय खासतौर पर शुभ रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को आज सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति सुधरेगी।
कन्या राशि (Virgo)
इन राशि के लोगों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा, हालांकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। दोस्तों के सहयोग से नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोग मानसिक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से बचें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों का दिन व्यस्त रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में संयम रखना जरूरी है। खानपान का ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आय बढ़ने के संकेत हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
इन्हें आज के दिन आपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। निवेश करने से पहले योजना बनाएं। परिवार, खासकर माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में लाभ के मौके मिल सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: इनकम टैक्स के सभी फॉर्म हुए जारी, जानें कब तक भरना है रिटर्न






