ITR Forms AY 2026-27: इनकम टैक्स के सभी फॉर्म हुए जारी, जानें कब तक भरना है रिटर्न

ITR Forms AY 2026-27

ITR Forms AY 2026-27: नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत हो चुका है। इसी के साथ आयकर विभाग ने भी करदाताओं को बड़ी राहत दी है। दरअसल, विभाग के द्वारा असेसमेंट ईयर के लिए सभी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म्स को नोटिफाई कर दिया है, जिससे करदाता बिना देरी के आय का रिटर्न आसानी से भर सकते हैं। बता दें कि इस बार आयकर विभाग ने पहले से कहीं अधिक तेजी दिखाते हुए मार्च के अंत तक सभी जरूरी फॉर्म को जारी कर दिया है। इससे लोगों को समय रहते अपने दस्तावेज तैयार करने का पूरा-पूरा मौका मिलेगा।

समय से पहले जारी हुए सभी ITR फॉर्म

आयकर विभाग ने 30 मार्च को ही ITR-1 (सहज) और ITR-4 (सुगम) जारी कर दिए थे। इसके बाद 31 मार्च तक बाकी सभी फॉर्म-ITR-2, ITR-3, ITR-5, ITR-6, ITR-7 और ITR-U भी जारी हो जाएंगे। सरकार के इस अहम कदम का मुख्य उद्देश्य करदाताओं को राहत पहुंचाना है, ताकि वह जल्द से जल्द अपनी टैक्स प्लानिंग और फाइलिंग की तैयारी शुरू कर सके। साथ ही, आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से भी बचा सकें।

कौन-सा ITR फॉर्म आपके लिए सही?

रिटर्न फाइल करते समय सही फॉर्म जरूर चुनें। क्योंकि अगर आप गलत फॉर्म भरते हैं, तो आपका रिटर्न रिजेक्ट हो सकता है।

  1. ITR-1 (Sahaj): यह उन लोगों के लिए है, जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है। इसमें सैलरी, एक हाउस प्रॉपर्टी और बैंक ब्याज जैसी आय शामिल है।
  2. ITR-4 (Sugam): यह फॉर्म छोटे कारोबारियों, प्रोफेशनल्स, HUF और फर्म्स के लिए है, जिनकी आय 50 लाख रुपये तक है और जो प्रिजम्प्टिव टैक्स स्कीम (Presumptive Tax Scheme) के तहत आते हैं।
  3. ITR-2 और ITR-3: यह उन लोगों के लिए होते हैं जिनकी आय ज्यादा जटिल होती है, जैसे कैपिटल गेन, एक से ज्यादा प्रॉपर्टी या बिजनेस इनकम।
Income Tax Return
Income Tax Return

नए इनकम टैक्स एक्ट का असर कब से?

अभी भी लोगों के मन में टैक्स एक्ट 2025 को लेकर कई तरह के सवाल है, जिससे विभाग के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि जून-जुलाई 2026 में भरे जाने वाले ITR पर पुराने नियम ही लागू होंगे। नए एक्ट का असर जून 2027 से दिखाई देगा।

क्या है ITR फाइल करने की लास्ट डेट?

आमतौर पर व्यक्तिगत करदाताओं के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई होती है। सरकार के द्वारा जरूरत पड़ने पर इस तारीख को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इसलिए समय पर रिटर्न फाइल करना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है।

समय पर ITR फाइल करने के फायदे

  • लेट फीस और पेनल्टी से बचाव
  • रिफंड जल्दी मिलने की संभावना
  • लोन या वीजा के लिए आसान प्रोसेस
  • फाइनेंशियल रिकॉर्ड मजबूत बनता है।

ये भी पढ़ें:  यूपी समेत इन राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपने शहर का हाल

Recent Posts