Aaj Ka Rashifal 5 April 2026:आज रविवार के दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इन दिन ज्यादातर लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां के साथ-साथ कमाई में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा, कुछ जातकों के लिए आज का दिन सावधानियों से भरा रह सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन पर प्रतिदिन असर डालती है। 5 अप्रैल 2026 का राशिफल (Today’s Horoscope) आपके लिए क्या कहता है, यहां जानें सब कुछ
आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले आज व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। पैसों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना फायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज काम में स्थिरता रहेगी। पुराने अटके काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और खर्च भी नियंत्रण में रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोग आज ध्यान भटकने की समस्या का सामना कर सकते हैं। जरूरी काम पहले निपटाना सही रहेगा। बड़े आर्थिक फैसले आज टालें। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें और जितना हो सके आज के दिन गलतफहमियों से बचें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का मन आज अस्थिर रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर चिंता बढ़ सकती है। कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान केंद्रित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन या आराम करें।

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले आज काम में रुकावटों का सामना कर सकते हैं। किसी कार्य में देरी तनाव बढ़ा सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और पैसों के मामलों में सावधान रहें। आज के दिन परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लोग आज सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में लिया फैसला गलत साबित हो सकता है। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। अपने रिश्तों में बातचीत को आज के दिन साफ रखें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले आज संतुलन बनाकर चलें। काम और निजी जीवन दोनों में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। टीमवर्क में सफलता मिलेगी, लेकिन संवाद स्पष्ट रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोग आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाकर चलें। ऑफिस में किसी निर्णय को दोबारा सोचने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले आज व्यस्त रहेंगे। काम ज्यादा रहेगा और समय कम लगेगा। प्राथमिकताएं तय करें। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोग आज हर चीज को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें। काम सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। रिश्तों में दूरी न आने दें। मानसिक आराम पर ध्यान दें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले आज घर और काम के बीच संतुलन बनाएं। पुराने काम पूरे करने का मौका मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोग आज शांत रहेंगे और सोच में डूबे रह सकते हैं। काम में जल्दबाजी टालें। आर्थिक फैसले आज टालें। रिश्तों को समय दें। मानसिक शांति और पर्याप्त आराम स्वास्थ्य के लिए आपके लिए आज जरूरी है।
ये भी पढ़ें: अगले 24 घंटे देश के इन 9 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल






