Toll Plaza Rules: अगर आप अक्सर हाईवे से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, आज से टोल प्लाजा के नियमों में बड़ा बदलाव (Toll Plaza Rules Changes) किया गया है, जिसके के बारे में आपको पता होना चाहिए। देखा जाए तो
नेशनल हाईवे पर सफर करते समय टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनें यात्रियों के लिए परेशानी बनती हैं। कई बार लोगों को देर तक टोल पर इंतजार करना पड़ता है। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए टोल प्लाजा के नियमों (Toll Plaza Rules) में बदलाव किया गया है। इन नियमों के चलते आप बिना टोल दिए आगे भी बढ़ सकते हैं।
बता दें कि National Highways Authority of India (NHAI) ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अगर टोल ऑपरेटर इन नियमों का पालन नहीं करता, तो यात्रियों को फ्री एग्जिट का अधिकार मिलता है।
टोल के ‘येलो लाइन’ नियम? (Toll ‘Yellow Line’ Rules?)
टोल प्लाजा पर हर लेन में एक पीली रेखा (Yellow Line) बनाई जाती है, जो टोल बूथ से लगभग 100 मीटर पहले होती है। यह लाइन ट्रैफिक नियंत्रण के लिए बेहद अहम होती है।
नियम के अनुसार, यदि वाहनों की कतार इस पीली रेखा से आगे निकल जाती है, तो उस समय लाइन में खड़े सभी वाहनों को बिना टोल दिए आगे जाने की अनुमति देनी होती है। इसका उद्देश्य ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) को कम करना और वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाना है।
100 मीटर से ज्यादा लाइन? टोल नहीं देना होगा
NHAI के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार 100 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर किसी कारणवश कतार लंबी हो जाती है और यह सीमा पार कर जाती है, तो टोल कर्मचारियों को तुरंत बैरियर खोलना पड़ता है।
जब तक ट्रैफिक सामान्य नहीं हो जाता और कतार 100 मीटर के भीतर नहीं आ जाती, तब तक टोल वसूली (Toll Collection) नहीं की जा सकती। ऐसे में यात्रियों को बिना भुगतान के निकलने का पूरा अधिकार होता है।
टोल पर 10 सेकंड का नियम
टोल प्लाजा पर एक और जरूरी नियम लागू होता है, जिसे ‘10 सेकंड सर्विस रूल’ कहा जाता है। इसके अनुसार, हर वाहन को टोल बूथ (Toll Booth) से गुजरने में अधिकतम 10 सेकंड का समय लगना चाहिए।
अगर आपको अपनी बारी के लिए 10 सेकंड से ज्यादा इंतजार करना पड़ता है, तो आप टोल दिए बिना आगे बढ़ सकते हैं। यह नियम खासतौर पर उन स्थितियों में लागू होता है, जहां तकनीकी खराबी या स्टाफ की धीमी कार्यप्रणाली के कारण देरी हो रही हो।

FASTag के बावजूद लागू हैं नियम
आज के समय में FASTag के जरिए टोल भुगतान काफी आसान हो गया है। इससे लंबी कतारों में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद NHAI के ये नियम पूरी तरह लागू हैं।
अगर FASTag स्कैनर काम नहीं कर रहा है, बैलेंस कटने में दिक्कत आ रही है या सिस्टम फेल हो गया है, तो इसका जिम्मेदार यात्री नहीं होता है। ऐसी स्थिति में टोल ऑपरेटर (Toll Operator) को वाहन को बिना भुगतान के जाने देना चाहिए।
विवाद की स्थिति में क्या करें?
अगर टोल प्लाजा पर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले शांत रहकर टोल कर्मियों से बात करें और उन्हें नियमों की जानकारी दें। यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता, तो आप NHAI की हेल्पलाइन नंबर 1033 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, कई टोल प्लाजा पर शिकायत रजिस्टर भी उपलब्ध होता है, जिसमें आप अपनी समस्या लिख सकते हैं।
क्यों जरूरी है इन नियमों की जानकारी?
अक्सर लोग जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते है, जिसके कारण वह भारी नुकसान का सामना करते हैं। टोल प्लाजा पर होने वाली छोटी-छोटी परेशानियां भी बड़ी समस्या बन जाती हैं, अगर आपको नियमों की जानकारी नहीं हैं, तो आपको बस बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जो जरूरत पड़ने पर आपकी काफी मदद करेंगे।
टोल के इन नियमों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाना है। इसलिए, अगली बार जब आप टोल प्लाजा पर लंबी कतार (Long Queues at Toll Plazas) में फंसे हों, तो इन नियमों को जरूर याद रखें।
टोल प्लाजा पर फ्री एग्जिट का नियम (Free exit Rules at Toll Plazas) यात्रियों के अधिकारों को मजबूत बनाता है। चाहे वह 100 मीटर की लंबी कतार हो या 10 सेकंड से ज्यादा का इंतजार कर रहे हैं, तो दोनों ही स्थितियों में आप बिना टोल दिए वहां से जा सकते हैं।
बस जरूरी है कि आप टोल के इन नियमों को समझें और जरूरत पड़ने पर उनका सही तरीके से उपयोग करें। क्योंकि जानकारी ही आपका सबसे बड़ा हथियार है, जो आपको परेशानी और बेकार के खर्च से बचा सकता है।
ये भी पढ़ें: दूध उत्पादन में यूपी नंबर-1, महिलाओं की ताकत से बनी डेयरी सुपरपावर, जानें कैसे






