IMD Weather Update: देश के इन राज्यों में 20 अप्रैल तक बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें कहां चलेगी लू

weather today

IMD Weather Update: भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देखा जाए तो दिल्ली, यूपी और अन्य कई बड़े शहरों में दिन के समय तापमान काफी अधिक है, जिसके कारण लू की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। वही, मौसम विभाग ने आज से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक मौसम की लेटेस्ट अपडेट जारी कर दी है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे से लेकर 20 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 19 अप्रैल तक भारत में लू की चेतावनी (Heatwave Alert India) भी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल (Weather Condition in Northeast India)

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों में 15 से 18 अप्रैल के दौरान मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आज से 18 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, इस दौरान इन शहरों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी होने की संभव है। मौसम विभाग ने 17 से 18 अप्रैल के दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है, जिससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

20 अप्रैल तक इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के अनुसार, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे से लेकर 20 अप्रैल के बीच मौसम होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की बारिश होने की भी आंशका जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, जिससे मौसम सुहावना (Pleasant Weather) बना रहेगा।

दक्षिणी राज्यों में 18 अप्रैल तक मौसम का प्रभाव बना रहेगा। कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। ऐसे में कुछ क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी (Extreme Heat) से काफी हद तक राहत मिलेगी।

कई राज्यों में बढ़ेगा गर्मी का असर

देश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में 16 से 19 अप्रैल के बीच गर्मी का असर तेज होता नजर आएगा। भारत में तापमान बढ़ने (Temperature Increase India) के चलते कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में heatwave alert India (15–19 अप्रैल) जारी किया गया है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उमस भरी गर्मी से बढ़ेगी परेशानी

तटीय और कुछ पूर्वी इलाकों में लोगों को 15 से 20 अप्रैल के दौरान गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम में नमी के कारण चिपचिपाहट और असहज स्थिति बनी रह सकती है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है।

तापमान में 2-5 डिग्री तक बढ़ोतरी

IMD के मुताबिक 15 से 18 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक वृद्धि संभव है। गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होता नजर आएगा, जिससे लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 17–18 अप्रैल के दौरान तेज हवाएं और ओलावृष्टि फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से विकास को मिली नई उड़ान, अब 2.5 घंटे में तय होगा पहाड़ों का सफर, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Recent Posts