अगर आप भी काफी समय से फिल्म ‘धुरंधर 2’ के OTT रिलीज का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हर जगह इसी की चर्चा हो रही है कि आखिर फिल्म कब और कहां रिलीज होगी। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने थिएटर में ऐसा धमाका किया कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए। फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और अब इसकी OTT रिलीज को लेकर भी लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। खास बात ये है कि OTT पर आने वाला फिल्म का वर्जन थिएटर वाले वर्जन से थोड़ा अलग और लंबा बताया जा रहा है।
14 मई की रात OTT पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ 14 मई की रात OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से इससे जुड़ी पोस्ट वायरल हो रही थीं, जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म का एक नया और अनदेखा वर्जन रिलीज होने वाला है। अब OTT प्लेटफॉर्म “Netflix” की तरफ से भी इसे लेकर अपडेट सामने आ चुका है। हालांकि अभी रिलीज टाइम को लेकर पूरी डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म आधी रात के बाद स्ट्रीम कर दी जाएगी।
थिएटर से बड़ा होगा OTT वर्जन
फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके रन टाइम को लेकर हो रही है। थिएटर में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ का रन टाइम करीब 3 घंटे 49 मिनट बताया गया था। लेकिन OTT पर आने वाला नया वर्जन इससे भी लंबा होने वाला है। कहा जा रहा है कि OTT वर्जन में कुछ नए सीन्स और एक्सटेंडेड कट जोड़े गए हैं, जिसकी वजह से इसका रन टाइम करीब 3 घंटे 52 मिनट हो सकता है। यानी दर्शकों को थिएटर से ज्यादा कंटेंट देखने को मिलेगा। फिल्म के फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि कई लोगों का मानना है कि थिएटर वर्जन में कुछ जरूरी हिस्से कट कर दिए गए थे। ऐसे में OTT पर पूरा और अनकट वर्जन देखने को मिल सकता है।
हिंदी दर्शकों के लिए क्यों है ट्विस्ट ?
अब यहां सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर हिंदी दर्शक फिल्म कहां देख पाएंगे? क्योंकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म का OTT वर्जन फिलहाल इंटरनेशनल रिलीज के तौर पर लाया जा रहा है। यानि भारत के हिंदी दर्शकों को शायद अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट्स में कहा गया है कि भारत में फिल्म बाद में किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में “JioHotstar“, का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल फैंस को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।
बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी हुई कमाई ?
‘धुरंधर 2’ सिर्फ OTT रिलीज की वजह से नहीं बल्कि अपनी जबरदस्त कमाई को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म ने भारत में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 1700 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अभी भी कई सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के कई हफ्तों बाद भी इसकी कमाई की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। यही वजह है कि इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिना जा रहा है।
रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की हो रही तारीफ
फिल्म में Ranveer Singh के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। सोशल मीडिया पर उनके एक्शन सीन्स और डायलॉग्स काफी वायरल हुए। कई फैंस का कहना है कि ये रणवीर सिंह के करियर की सबसे दमदार फिल्मों में से एक है। वहीं फिल्म में सारा अर्जुन की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
क्यों खास है ‘धुरंधर 2’ ?
‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है बल्कि इसमें इमोशन, बदला, राजनीति और बड़े लेवल का ड्रामा भी देखने को मिलता है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और बड़े-बड़े एक्शन सीन्स लोगों को काफी पसंद आए। यही वजह है कि फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। OTT रिलीज के बाद इसकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही फिल्म ?
OTT रिलीज की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2 OTT रिलीज’ ट्रेंड करने लगा। कई लोग फिल्म के एक्सटेंडेड वर्जन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर OTT पर फिल्म का अनकट वर्जन आता है तो ये थिएटर वाले वर्जन से भी ज्यादा पसंद किया जाएगा। वहीं कुछ लोग हिंदी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।
क्या हिंदी में भी जल्द आएगी फिल्म ?
फिलहाल फिल्म की हिंदी OTT रिलीज को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह फिल्म की लोकप्रियता बढ़ रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही भारतीय दर्शकों के लिए भी बड़ा ऐलान कर सकते हैं अगर ऐसा होता है तो हिंदी दर्शक भी घर बैठे इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का मजा ले पाएंगे।
‘धुरंधर 2’ ने थिएटर में पहले ही धमाल मचा दिया है और अब इसकी OTT रिलीज को लेकर भी जबरदस्त चर्चा हो रही है। फिल्म का लंबा और नया वर्जन दर्शकों के लिए एक्स्ट्रा सरप्राइज साबित हो सकता है। हिंदी दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट कम नहीं हुई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि भारत में फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।






