Amul Milk Price Hike 2026: महंगाई का बड़ा झटका! अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

Amul Milk Price Hike 2026: महंगाई का बड़ा झटका!

Amul Milk Price Hike 2026: भारत के उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। दरसअल, अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। नई दरें 14 मई 2026 से दूध की नई कीमतें (New Prices of Milk) लागू होंगी। बताया जा रहा है कि दोनों ही कंपनियों ने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि कर दी है। बढ़ती लागत और उत्पादन खर्च को इस फैसले की मुख्य वजह बताया गया है।

क्यों बढ़े दूध के दाम?

अमूल ब्रांड (Amul Brand) के तहत उत्पाद बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने कहा कि पिछले एक साल में पशु आहार, पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। इसी कारण दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है, जिसका असर अब उपभोक्ताओं पर भी दिखाई देगा।

फेडरेशन के अनुसार, मई 2025 के बाद पहली बार दूध की कीमतों में बदलाव किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी औसतन 2.5 से 3.5 प्रतिशत के बीच है, जो सामान्य खाद्य महंगाई दर से कम है।

वहीं, मदर डेयरी (Mother Dairy Milk) ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि किसानों को बेहतर भुगतान और बढ़ती लागत को संतुलित करने के लिए यह फैसला लेना जरूरी हो गया था।

14 मई से बदल जाएंगी दूध की कीमतें

नई कीमतें 14 मई 2026 से देश के कई राज्यों में लागू होंगी। इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई और मासिक बजट (Monthly Budget) पर पड़ने वाला है। खासतौर पर मध्यम वर्ग और रोजाना दूध का इस्तेमाल (Use of Milk) करने वाले परिवारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

अमूल दूध की नई कीमतें (Amul Milk New Prices)

गुजरात के अहमदाबाद, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में अमूल दूध के नए रेट (Amul Milk New Rates) जारी किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक अब उपभोक्ताओं को हर पैक पर पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

दूध की नई दरें इस प्रकार हैं:

  • अमूल ताजा 500 मिली पैक: 28 रुपये से बढ़कर 29 रुपये
  • अमूल ताजा 1 लीटर पैक: 55 रुपये से बढ़कर 57 रुपये
  • अमूल गाय दूध 500 मिली: 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये
  • अमूल शक्ति 500 मिली: 31 रुपये से बढ़कर 32 रुपये
  • अमूल टी स्पेशल 1 लीटर: 63 रुपये से बढ़कर 66 रुपये
  • अमूल गोल्ड 500 मिली: 34 रुपये से बढ़कर 35 रुपये
  • अमूल भैंस दूध 500 मिली: 37 रुपये से बढ़कर 39 रुपये

कंपनी ने साफ किया है कि बढ़ी हुई दूध की कीमतें सभी प्रमुख वैरिएंट्स (Milk Price Variants) पर लागू होंगी।

आम आदमी की जेब पर असर

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ चाय और कॉफी तक सीमित नहीं रहेगा। मिठाई, दही, पनीर, घी और अन्य डेयरी उत्पाद भी आने वाले दिनों में महंगे हो सकते हैं। होटल, रेस्टोरेंट और डेयरी कारोबार (Dairy Business) से जुड़े लोगों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि अगर ईंधन और पशु आहार की कीमतों में राहत नहीं मिली, तो आगे भी डेयरी उत्पादों के दाम (Dairy Products Prices) बढ़ सकते हैं।

दूध कंपनियों ने क्या कहा?

अमूल का कहना है कि किसानों को बेहतर मूल्य देना उनकी प्राथमिकता है। बढ़ती लागत के बावजूद कंपनी लंबे समय से कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब परिस्थितियों को देखते हुए दाम बढ़ाना जरूरी हो गया। मदर डेयरी ने भी कहा कि दूध खरीद लागत और संचालन खर्च में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने दावा किया कि बढ़ी हुई कीमत का बड़ा हिस्सा सीधे दूध उत्पादकों तक पहुंचेगा।

दूध के दाम पहले भी बढ़ चुके हैं

बता दें कि इससे पहले मई 2025 में भी दूध की कीमतों (Milk Prices) में बढ़ोतरी की गई थी। अब लगभग एक साल बाद फिर से दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला आम उपभोक्ताओं के लिए चिंता का कारण बन गया है।

ये भी पढ़ें:  पीएम की अपील पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन WFH की तैयारी

Recent Posts