Shani Jayanti 2026: शनिवार 16 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन कई दुर्लभ ग्रह योग बन रहे हैं, जिनका असर कुछ राशियों के जीवन पर बेहद शुभ पड़ सकता है। चंद्र-मंगल की युति मेष राशि में, बुध-सूर्य की युति वृष राशि में और शुक्र-गुरु की युति मिथुन राशि में बन रही है। एक साथ तीन राशियों में तीन बड़े ग्रहों की युति होना बेहद दुर्लभ संयोग माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन ग्रह स्थितियों से 5 राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिल सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 मई को वट सावित्री व्रत, शनि जयंती (Shani Jayanti) और दर्श अमावस्या का विशेष संयोग भी बन रहा है। भरणी और कृत्तिका नक्षत्र के साथ शोभन और आयुष्मान योग (Ayushman Yog) इस दिन को और भी शुभ बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन 5 राशियों के लिए यह दिन सौभाग्य लेकर आ सकता है।
मेष राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ
मेष राशि में चंद्र और मंगल की युति बनने से इस राशि के लोगों में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ भी मिल सकती है।
आज के दिन व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी बुजुर्ग की सेवा करने का अवसर मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
वृषभ राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव
वृषभ राशि में बुध और सूर्य की युति बन रही है, जो करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रही है। नौकरीपेशा लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं और कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
आज के दिन व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। शाम का समय परिवार और दोस्तों के साथ खुशी में बीत सकता है।

मिथुन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति बेहद शुभ मानी जा रही है। यह योग भाग्य और समृद्धि के नए रास्ते खोल सकता है। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं।
शनि जयंती के दिन कारोबार का विस्तार होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत करने में सफलता मिल सकती है। सामाजिक जीवन में सम्मान और लोकप्रियता बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं।
सिंह राशि वालों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा
सिंह राशि के जातकों के लिए 16 मई का दिन नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ने से करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
आपका रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का सही समय माना जा रहा है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
मकर राशि वालों को मिलेंगे सफलता के संकेत
मकर राशि के लोगों के लिए यह ग्रह योग स्थिरता और सफलता लेकर आ सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है और भविष्य में उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
शनि देव जयंती के दिनव्यापार में नई डील फायदे का सौदा साबित हो सकती है। आय में वृद्धि होने के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को संतुष्टि मिलेगी।
16 मई का दिन क्यों है खास?
ज्योतिष के अनुसार, एक ही समय में कई शुभ ग्रह योग बनना बेहद दुर्लभ माना जाता है। वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और दर्श अमावस्या (Shani Jayanti and Darsh Amavasya) का एक साथ पड़ना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि ज्योतिषीय फल व्यक्ति की कुंडली और ग्रह दशा पर भी निर्भर करते हैं, लेकिन यह दिन कई लोगों के लिए नई उम्मीद और सफलता का संकेत दे सकता है।






