Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटे बदलेगा मौसम का मिजाज! जानें किन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटे बदलेगा मौसम का मिजाज!

Kal Ka Mausam: देशभर में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 मई को देश के कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। बताया जा रहा है की कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ राज्यों में लू और गर्मी का कहर अभी भी जारी रहेगा।

ऐसे में आइए जानते हैं कल के मौसम बारें में…

कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। जिसमें शामिल हैं- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, असम और मेघालय के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिससे लगातार बारिश की वजह से कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश

IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम बिगड़ सकता है। जिससे यहां तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, मौसम विभाग ने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की भी अपील की है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। जिनमें शामिल हैं- केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, रायलसीमा और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Kal Ka Mausam: जानें किन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
                                        Kal Ka Mausam: जानें किन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार-झारखंड में भी मौसम लेगा करवट

पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। जिनमें बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अंडमान-निकोबार में लगातार बारिश

मौसम विभाग IMD के अनुसार, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है। जिससे समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों और मछुआरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।

दिल्ली समेत इन राज्यों में जारी रहेगी भीषण गर्मी

जानकारी के लिए बता दें की, देश के कई हिस्सों में बारिश राहत लेकर आएगी, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

लोगों को बरतनी होगी सावधानी

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि तेज बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। वहीं गर्मी वाले इलाकों में लोगों को ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, देशभर में बदलते मौसम के बीच आने वाले दिनों में कई राज्यों को गर्मी से राहत मिल सकती है, जबकि कुछ इलाकों में अभी भी लू लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।

ये भी पढ़ें: Bakrid 2026: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सड़कों पर कुर्बानी पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Recent Posts