Bakrid 2026: बकरीद को लेकर देशभर में तैयारियां और सरकार के द्वारा सख्त कार्रवाई जा रही है। दरअसल, हर साल इस दिन सड़कों पर खुलेआम कुर्बानी दी जाती है, जिसपर इस बार राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर रोक लगा रही है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर दिल्ली सरकार ने नई एडवाइजरी (Delhi Bakrid Guidelines) जारी कर दी है। सरकार ने साफ कहा है कि इस बार बकरीद के दिन सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। सड़क, गली, पार्क या किसी भी खुले सार्वजनिक स्थान पर जानवरों की कुर्बानी देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बकरीद त्योहार (Bakrid Festival) को शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से मनाने की अपील की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि केवल निर्धारित और वैध स्थानों पर ही कुर्बानी दी जा सकेगी। अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करता है, तो उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाएंगा।
प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूरी रोक
दिल्ली सरकार ने अपनी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि गाय, बछड़ा, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी (Animal Sacrifice) पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है। सरकार ने पशु क्रूरता (Animal Cruelty) और अवैध कटाई को लेकर भी सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी गैरकानूनी पशु कटाई या प्रतिबंधित पशुओं की खरीद-बिक्री दिखाई दे तो तुरंत कार्रवाई की जाए।
सार्वजनिक जगहों पर नहीं होगी कुर्बानी
बकरीद के दिन नई गाइडलाइन जारी हुई है, जिसके अनुसार दिल्ली की सड़कों, गलियों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की इजाजत नहीं होगी। सरकार का कहना है कि इससे कानून व्यवस्था और साफ-सफाई की समस्या पैदा हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और तय स्थानों पर ही कुर्बानी करें। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

साफ-सफाई को लेकर सरकार सख्त
दिल्ली सरकार ने बकरीद (Bakrid) के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा है। एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को नालियों, सीवर या सार्वजनिक जगहों पर फेंकना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सरकार ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम और सफाई कर्मचारियों को भी त्योहार के दौरान विशेष व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अवैध पशु परिवहन पर होगी निगरानी
मंत्री कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को अवैध पशु परिवहन और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नजर रखने को कहा है। दिल्ली की सीमाओं पर जांच बढ़ाई जा सकती है ताकि प्रतिबंधित पशुओं की एंट्री रोकी जा सके। पुलिस और प्रशासन को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में तुरंत केस दर्ज करने को भी कहा गया है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। प्रशासन ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि राजधानी में कानून व्यवस्था और साफ-सफाई बनाए रखना है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
त्योहार से पहले प्रशासन अलर्ट
बकरीद को देखते हुए दिल्ली पुलिस, नगर निगम और प्रशासनिक विभागों को अलर्ट मोड (Delhi Administrative Alert Mode) पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा सकता है। अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। सरकार की इस एडवाइजरी के बाद राजधानी में बकरीद को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि लोग इन नियमों का कितना पालन करते हैं और प्रशासन इन्हें लागू करने में कितना सफल रहता है।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में बनाया नया इतिहास, बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज






