World Environment Day 2026: पर्यावरण की रक्षा आज पूरे संसार की पहली चिंता है। यदि धरती पर जीवन बचाना है तो सबसे पहले धरती के पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। हिंदू कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर वृक्षारोपण समारोह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सहायक महाप्रबंधक मेघा जैन ने कहा कि बैंकिंग के साथ जीवन के सभी पक्षों पर ध्यान देना हमारा उद्देश्य रहा है।
जैन ने हिन्दू कालेज परिसर में पौधा लगाकर वृक्षारोपण समारोह का शुभारंभ (Inauguration of Tree Planting Ceremony) किया। उनके साथ मुख्य प्रबंधक प्रशांत यादव, दिल्ली विश्वविद्यालय के मुख्य प्रबंधक समीर कुमार, प्रबंधक मानव संसाधन गौरव भाटिया ने भी पौधे लगाकर अभियान में सहयोग किया।
इससे पहले महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्या प्रो रीना जैन ने कहा कि हिंदू कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और पंचतत्व जैसी संस्थाएं वर्ष भर पर्यावरण संबंधी गतिविधियों का आयोजन करती हैं। प्रो जैन ने राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) के स्वयं सेवकों का आह्वान किया कि प्रत्येक स्वयं सेवक एक एक पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल करे। उन्होंने याद किया कि पूर्व में एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान में भी हिंदू कालेज (Hindu College) ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की थी। राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) के स्वयं सेवकों और पंचतत्व के सदस्यों ने हिन्दू कालेज परिसर में बड़ी संख्या में पौधे लगाए और इनकी देखभाल का संकल्प भी लिया।

वृक्षारोपण अभियान में हिंदू कॉलेज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (Hindu College State Bank Of India) की शाखा प्रबंधक स्वाती टांक और सेंट स्टीफन कॉलेज शाखा प्रबंधक पारुल जैन सहित बैंक के कर्मचारी भी उपस्थित थे। हिंदू कालेज पुस्तकालय अध्यक्ष संजीव दत्त शर्मा, अंग्रेजी विभाग के डॉ सिद्धार्थ कन्नौजिया, पंचतत्व के परामर्शदाता डॉ विवेक चोपड़ा सहित अनेक शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। महाविद्यालय के सम्पदा अधिकारी अनुज गुप्ता ने वृक्षारोपण करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अंत ने राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) के कार्यक्रम अधिकारी प्रो पल्लव नन्दवाना ने आभार व्यक्त किया।
सचिन कुशवाहा
अध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा योजना
हिंदू कालेज, दिल्ली
ये भी पढ़ें: डीएलएफ दिलशाद कॉलोनी में लगी भीषण आग, बिजली के जर्जर तारों को लेकर निवासियों में आक्रोश






