NEET Re-Exam 2026: नीट परीक्षा सुरक्षा का नया मॉडल, एयरफोर्स से पहुंचेंगे पेपर, केंद्रों पर जवान तैनात

NEET Re-Exam 2026: नीट परीक्षा सुरक्षा का नया मॉडल

NEET Re-Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET Re-Exam की तैयारियों को लेकर एक बड़ी अपडेट जारी की है। दरअसल, देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थी 21 जून 2026 को होने वाली नीट परीक्षा का इंतजार है। क्योंकि इस बार परीक्षा केवल दोबारा आयोजित ही नहीं की जा रही है, बल्कि उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के जरूरी बदलाव भी किए गए हैं। NTA ने आंसर शीट के लेआउट, रफ वर्क पेजों की संख्या और परीक्षा अवधि में बदलाव करने जैसे बड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार की NEET परीक्षा में सेना मोर्चा संभालेगी और साथ ही वायुसेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर से प्रश्न पत्र पहुंचेंगे।

परीक्षा के लिए पहली बार भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की मदद

NEET Re-Exam 2026 को पूरी तरह सुरक्षित और लीक-प्रूफ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। बताया जा रहा है कि 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए पहली बार भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की मदद ली जा रही है, ताकि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खबरों के अनुसार, प्रश्नपत्रों को इस बार सड़क मार्ग के बजाय हवाई मार्ग से पहुंचाया जाएगा। भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर देश के विभिन्न एयरफोर्स स्टेशनों तक प्रश्नपत्रों के बॉक्स सुरक्षित पहुंचाएंगे, जिससे किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना को कम किया जा सके।

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए CRPF और CISF की कुल 45 बटालियनों को तैनात किया गया है। इनमें CRPF की 20 और CISF की 25 बटालियन शामिल हैं। करीब 5,000 से अधिक जवान देशभर के परीक्षा केंद्रों और प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

गृह मंत्रालय और NTA का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाना है, ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा बहाल किया जा सके और किसी भी तरह की पेपर लीक की आशंका खत्म हो।

दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट और संबंधित एजेंसियों की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया। अब 21 जून को होने वाले NEET Re-Exam में उम्मीदवारों को कुछ नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं।

रफ वर्क के लिए अब मिलेंगे 4 पेज

  • NTA द्वारा किए गए सबसे बड़े बदलावों में से एक रफ वर्क पेजों की संख्या बढ़ाना है।
  • पहले उम्मीदवारों को प्रश्न हल करने के दौरान रफ वर्क के लिए केवल 2 पेज दिए जाते थे।
  • कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि गणितीय और वैज्ञानिक गणनाओं के लिए यह पर्याप्त नहीं होते थे।

इसी फीडबैक को ध्यान में रखते हुए अब उम्मीदवारों को 4 रफ वर्क पेज दिए जाएंगे। इससे छात्रों को प्रश्न हल करने में अधिक सुविधा मिलेगी और उन्हें अतिरिक्त जगह की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। खासकर फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों में यह बदलाव काफी लाभदायक माना जा रहा है।

आंसर शीट का लेआउट बदला

NTA ने परीक्षा कॉपी के डिजाइन में भी काफी अधिक बदलाव किया है। पहले रफ वर्क के लिए दिए जाने वाले दोनों पेज कॉपी के अंत में मौजूद होते थे। ऐसे में कई छात्रों का कहना था कि बार-बार पीछे के पन्नों तक जाने में समय बर्बाद होता है।

अब नए लेआउट के तहत दो रफ वर्क पेज कॉपी की शुरुआत में और दो पेज अंत में दिए जाएंगे। इससे अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार रफ वर्क कर सकेंगे और समय की बचत होगी। NTA का मानना है कि यह बदलाव परीक्षा को अधिक छात्र-अनुकूल बनाएगा।

NEET Re-Exam 2026: केंद्रों पर जवान तैनात
                                                                 NEET Re-Exam 2026: केंद्रों पर जवान तैनात

परीक्षा अवधि बढ़ाकर की गई 195 मिनट

NEET Re-Exam में इस बार उम्मीदवारों को पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा। NTA ने परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है। यानी छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। NTA के अनुसार, यह अतिरिक्त समय केवल प्रश्न हल करने के लिए ही नहीं बल्कि परीक्षा से जुड़ी अनिवार्य औपचारिकताओं को पूरा करने में भी मदद करेगा।

कई वर्षों से उम्मीदवार परीक्षा के दौरान समय की कमी की शिकायत करते रहे हैं। इसी फीडबैक को ध्यान में रखते हुए एजेंसी ने यह फैसला लिया है।

क्यों किया गया यह बदलाव?

NTA का कहना है कि ये सभी बदलाव उम्मीदवारों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराना, हस्ताक्षर करना, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं में समय लगता है।

पहले कई छात्रों को लगता था कि इन औपचारिकताओं के कारण उनके प्रश्न हल करने का समय प्रभावित होता है। अब अतिरिक्त 15 मिनट मिलने से अभ्यर्थियों को मानसिक रूप से भी राहत मिलेगी और वे अधिक व्यवस्थित तरीके से परीक्षा दे सकेंगे।

क्या आगे भी लागू रहेंगे ये नियम?

फिलहाल NTA ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया है कि NEET Re-Exam 2026 के लिए किए गए ये बदलाव भविष्य की सभी NEET परीक्षाओं में भी लागू होंगे या नहीं। हालांकि शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन बदलावों से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो इन्हें स्थायी रूप से अपनाया जा सकता है।

छात्र संगठनों और अभिभावकों ने भी इन बदलावों का स्वागत किया है। उनका मानना है कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें: IMD Weather Alert: अगले 24 घंटे दिल्ली-UP समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, इन शहरों में चलेगी आंधी

Recent Posts