IMD Weather Alert: देशभर में मौसम का रुख हर दिन बदल रहा है। देखा जाए तो दिल्ली में कभी भीषण गर्मी तो कभी बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जून 2026 के लिए कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक मौसम का प्रभाव देखने को मिलेगा। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बता दें कि 11 जून की देर रात के समय में दिल्ली और इसके आस-पास भारी बारिश हुई, जिससे दिल्ली का मौसम ठंड बना हुआ है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने करीब 13 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी
IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम सुहावना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह मौसम राहत लेकर आ सकता है।
इन राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज आंधी और तूफान की चेतावनी (Warning of strong winds and storms) जारी की है। इन राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी आशंका है।

राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना
राजस्थान के कई जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। हालांकि, बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे लू जैसी परिस्थितियों में भी कमी आएगी।
इन 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, 12 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रह सकता है। इन राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम और भारी बारिश होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार (Monsoon Gathers Momentum)
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा महाराष्ट्र के सोलापुर, तेलंगाना के हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम, पश्चिम बंगाल के रायगंज और बिहार के मधुबनी तक पहुंच चुकी है।
मॉनसून (Monsoon) की सक्रियता बढ़ने के कारण पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। आने वाले दिनों में मॉनसून के और आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में बारिश का दायरा बढ़ेगा।
किसानों और यात्रियों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। वहीं, यात्रियों को भी खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की गई है। वाहन चालकों को भी खराब दृश्यता और फिसलन भरी सड़कों के कारण सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग की चेतावनी
IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है। तेज हवाएं, बारिश और गरज-चमक के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: होर्मुज में बढ़ा खतरा, 72 घंटे में 3 जहाजों पर हमला, 3 भारतीय नाविकों की मौत, पढ़ें पूरी खबर






