Monsoon 2026 Update: अगले 5 दिनों में मानसून की रफ्तार होगी तेज, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Monsoon 2026 Update: देश के कई हिस्सों में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 4-5 दिनों में मानसून तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों तक दस्तक दे देग। वहीं दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

ऐसे में आइए जानते हैं मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, आपके शहर में मौसम का हाल (Weather Report) कैसा रहने वाला है, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

मानसून की एंट्री (Arrival of the Monsoon)

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून जल्द ही पूर्वी और मध्य भारत के और इलाकों में दस्तक देगा।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

  • उत्तर-पश्चिम भारत में 16 से 22 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • राजस्थान के कुछ इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी आने की आशंका जताई गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है।
  • मध्य भारत के छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

IMD की जरूरी अपडेट

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली कड़कने तथा तेज हवाओं के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। मानसून की आगे बढ़ती रफ्तार से कई राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में आईएसआई समर्थित नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 7 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन

Recent Posts