India First Hydrogen Train: भारत की पहली स्वदेशी ट्रेन शुरू, जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन रेल

India First Hydrogen Train: भारत की पहली स्वदेशी ट्रेन शुरू

India First Hydrogen Train: भारत ने स्वच्छ और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, आज शुक्रवार को हरियाणा के जींद में भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह भारतीय ट्रेन पहले जींद और सोनीपत के बीच दौड़ेगी और यह देश में ग्रीन मोबिलिटी (Green Mobility) की नई शुरुआत है।

बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) की यह उपलब्धि केवल एक नई ट्रेन शुरू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) की दिशा में देश के तेजी के साथ आगे बढ़ते कदम है। इस सरकारी परियोजना के माध्यम से भारत ने पूरी दुनिया को यह साफ तौर पर संदेश दिया है कि वह भविष्य की स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने में सक्षम होगा, इसके लिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि

हाइड्रोजन तकनीक (Hydrogen Technology) पर आधारित यह ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई है। इस खास ट्रेन को तैयार करने में भारतीय रेलवे के इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस परियोजना पर काम किया जा रहा था और अब इसका सफल संचालन भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

वहीं, रेल मंत्रालय का मानना है कि यह ट्रेन भविष्य में भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emissions) को कम करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

हाइड्रोजन ट्रेन क्या है? (What is a Hydrogen Train?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) ऐसी ट्रेन होती है जो डीजल की जगह हाइड्रोजन ईंधन (Hydrogen Fuel) से चलती है। इसमें लगे फ्यूल सेल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली बनकर तैयार होती हैं, जिससे ट्रेन को चलाने में काफी मदद मिलती है। इस प्रक्रिया के दौरान केवल जलवाष्प (Water Vapour) निकलती है और कार्बन डाइऑक्साइड या अन्य हानिकारक गैसों का उत्सर्जन नहीं होता है। इसी कारण से हाइड्रोजन ट्रेन को पर्यावरण के लिए सबसे अधिक अनुकूल माना जाता है।

पर्यावरण को मिलेगा बड़ा लाभ

भारत लगातार कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emissions) कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे में हाइड्रोजन ट्रेन इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

देखा जाए तो भारत में डीजल इंजन वाली ट्रेनों की तुलना में हाइड्रोजन ट्रेनें कम प्रदूषण फैलाती हैं। इससे वायु गुणवत्ता बेहतर होगी और रेलवे का कार्बन फुटप्रिंट भी घटेगा। आने वाले समय में यदि इस तकनीक का विस्तार होता है तो देश में स्वच्छ परिवहन व्यवस्थान (Clean Transportation System) को नई गति मिल सकती है।

आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे स्वदेशी तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है। इससे भारत की तकनीकी क्षमता और रेलवे इंजीनियरिंग कौशल का भी प्रदर्शन हुआ है। सरकार लंबे समय से ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत देश में आधुनिक तकनीकों के विकास पर जोर दे रही है। हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

जींद-सोनीपत रूट क्यों चुना गया?

मिली जानकारी के अनुसार,इस ट्रेन को हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलाया जा रहा है। जहां इसका परीक्षण और शुरुआती परिचालन के लिए किया जा रहा है। इस रूट पर सफल संचालन के बाद भविष्य में अन्य रेल मार्गों पर भी हाइड्रोजन ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई जा सकती है। अगर यह परियोजना सफल रहती है तो आने वाले सालों में भारतीय रेलवे कई गैर-विद्युतीकृत या विशेष रूटों पर हाइड्रोजन ट्रेनों का विस्तार कर सकता है।

भविष्य की ओर बढ़ता भारत

वहीं, देखा जाए तो भारत से पहले भी दुनिया के कई देशों ने हाइड्रोजन रेल तकनीक को अपनाना शुरू कर दिया है। अब बारी भारत की है, जो इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे न केवल आधुनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी नई दिशा मिलेगी। ऐसे में भारतीय रेलवे आने वाले वर्षों में नई तकनीकों, हरित ऊर्जा और टिकाऊ विकास पर लगातार निवेश कर रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन इसी दूरदर्शी सोच का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: IRCTC New Beta Website Launch: आईआरसीटीसी की नई Beta वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुकिंग का अनुभव होगा पहले से आसान, जानें नए फीचर्स

Recent Posts