IRCTC New Beta Website Launch: आईआरसीटीसी की नई Beta वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुकिंग का अनुभव होगा पहले से आसान, जानें नए फीचर्स

IRCTC की नई Beta वेबसाइट लान्च कर दी गई

IRCTC New Beta Website Launch: भारतीय रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, आज गुरुवार के दिन से IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की नई Beta वेबसाइट को लान्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल के लिए विभाग ने यह नया पोर्टल टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है, ताकि आम लोग इसका इस्तेमाल कर अपने सुझाव दे सकें। यूजर्स के फीडबैक (User feedback) के आधार पर इसमें जरूरी बदलाव किए जाएंगे और इसके बाद इसे सभी यात्रियों के लिए पूरी तरह लॉन्च किया जाएगा।

वहीं, रेल मंत्रालय का कहना है कि नई वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य केवल नया लुक देना नहीं, बल्कि टिकट बुकिंग (Ticket Booking) की पूरी प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक बनाना है।

2002 के बाद हुआ रेलवे की वेबसाइट में बड़ा बदलाव

IRCTC ने अपनी ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा (Online Ticket Booking Service) की शुरुआत साल 2002 में की थी। तब से लेकर अब तक यह देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग वेबसाइट (Railway Ticket Booking Website) बन चुकी है। हर दिन लाखों यात्री इसी प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट बुक करते हैं।

रेलवे के अनुसार, IRCTC वेबसाइट रोजाना औसतन 14.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग (Ticket Booking) संभालती है। इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर बढ़ते ट्रैफिक और यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए वेबसाइट को आधुनिक तकनीक के साथ अपडेट किया गया है।

पहले से ज्यादा साफ और आसान होगा नया डिजाइन

नई Beta वेबसाइट का सबसे बड़ा बदलाव इसका क्लीन और यूजर फ्रेंडली इंटरफेस (User-friendly Interface) है। पुराने पोर्टल की तुलना में नया डिजाइन काफी सरल बनाया गया है।

अब वेबसाइट पर अनावश्यक पॉप-अप, ज्यादा विज्ञापन या ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट कम दिखाई देंगे। इससे यूजर्स जरूरी जानकारी आसानी से देख सकेंगे और टिकट बुकिंग के दौरान उन्हें बेहतर अनुभव मिलेगा।

Captcha की परेशानी होगी कम

IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय बार-बार Captcha भरना कई यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनता था। खासकर तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) के दौरान इससे काफी समय लग जाता था।

नई Beta वेबसाइट में इस प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। अब बार-बार Captcha भरने की जरूरत काफी कम होगी, जिससे टिकट बुकिंग पहले की तुलना में तेज हो सकेगी।

IRCTC की नई Beta वेबसाइट लान्च कर दी गई
IRCTC की नई Beta वेबसाइट लान्च कर दी गई

एक ही स्क्रीन पर दिखेंगी सभी क्लास की सीटें

नई वेबसाइट में सीट उपलब्धता देखने का तरीका भी बदल दिया गया है। पहले अलग-अलग क्लास की सीट देखने के लिए बार-बार विकल्प बदलना पड़ता था। अब यात्री Sleeper, 3AC, 2AC, First AC और अन्य सभी क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर देख सकेंगे। इससे अलग-अलग विकल्पों की तुलना करना आसान होगा और टिकट चुनने में कम समय लगेगा।

चेकआउट प्रक्रिया होगी पहले से तेज

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया को भी आसान बनाया है। पहले टिकट बुक करने के दौरान कई अलग-अलग स्क्रीन और स्टेप पूरे करने पड़ते थे। नई वेबसाइट में इन स्टेप्स की संख्या कम कर दी गई है। इससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया (Ticket Booking Process) तेज होगी और यात्रियों का समय भी बचेगा।

सेव किए गए यात्रियों की जानकारी फिर से भरने की जरूरत नहीं

जो लोग अक्सर अपने परिवार या एक ही यात्रियों के लिए टिकट बुक करते हैं, उनके लिए भी नया फीचर जोड़ा गया है। अब पहले से सेव किए गए यात्रियों की जानकारी दोबारा इस्तेमाल की जा सकेगी। हर बार नाम, उम्र और अन्य विवरण भरने की जरूरत नहीं होगी। इससे नियमित यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

MNIT जयपुर के छात्रों के सुझाव भी किए गए शामिल

रेल मंत्रालय के मुताबिक नई वेबसाइट के डिजाइन और यूजर अनुभव को बेहतर बनाने में मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT), जयपुर के छात्रों के सुझाव भी शामिल किए गए हैं। छात्रों ने वेबसाइट को अधिक सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए कई सुझाव दिए थे, जिन्हें Beta वर्जन तैयार करते समय ध्यान में रखा गया।

जल्द नए Passenger Reservation System से जुड़ेगी वेबसाइट

रेल मंत्रालय ने बताया कि आने वाले समय में नई वेबसाइट को Passenger Reservation System (PRS) से भी जोड़ा जाएगा। यही सिस्टम पूरे देश में रेलवे टिकट बुकिंग का संचालन करता है। इस सिस्टम को भी आधुनिक बनाया जा रहा है ताकि त्योहारों और तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) जैसे व्यस्त समय में भी वेबसाइट बेहतर प्रदर्शन कर सके और अधिक ट्रैफिक को आसानी से संभाल सके।

Beta वर्जन जल्द होगा सभी के लिए लॉन्च

अभी यह वेबसाइट केवल Beta Version के रूप में उपलब्ध कराई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों से सुझाव और फीडबैक लेना है। रेल मंत्रालय का कहना है कि लोगों के सुझावों के आधार पर जरूरी बदलाव किए जाएंगे। इसके बाद आने वाले हफ्तों में यही नया पोर्टल सभी IRCTC यूजर्स के लिए आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा।

नया Beta पोर्टल कहां मिलेगा?

जानकारी के लिए बता दें कि यात्री रेलवे की नई Beta वेबसाइट का इस्तेमाल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा होमपेज पर भी Beta Version का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यूजर्स आसानी से नए पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सरकारी अस्पतालों में 1 अगस्त से बदल जाएगी सफाई व्यवस्था, जीविका दीदियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Recent Posts